धनबाद: कोयलांचल सहकारी गृह निर्माण समिति की आम सभा गुरुवार को अग्रसेन भवन, पुराना बाजार में हुई. नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. सुभाष अग्रवाल को अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी. मनोज रिटोलिया को उपाध्यक्ष, सुभाष कुमार चौधरी को सचिव का प्रभार सौंपा गया.
निदेशक मंडल में शंकर दयाल बुधिया, सुरेश खेतान, हेमंत ड्रोलिया, गोपाल अग्रवाल, महेंद्र कुमार, योगेश मोर व प्रकाश अग्रवाल को शामिल किया गया. इस मौके पर नवनिर्वाचित कमेटी ने टैक्सटाइल मार्केट खुलवाने का संकल्प लिया. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी व पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न मिलने पर हर्ष व्यक्त किया गया. आम सभा में 40 सदस्य उपस्थित थे.
नाराज सदस्यों ने किया बॉयकाट : आम सभा में जब कार्यकारिणी का गठन प्रक्रिया चल रहा थी, उस दौरान कुछ सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपने मन मुताबिक अध्यक्ष व सचिव बनाने की पहल की. आम सभा ने सहमति नहीं दी तो बीच में ही चार-पांच सदस्य उठ कर चले गये. आम सभा ने सबकी राय ली. सभी सदस्यों ने आम सहमति से नयी कार्यकारिणी का गठन करने पर सहमति जाहिर की. इसके बाद नयी कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया.
टैक्सटाइल मार्केट की सुनवाई छह को
टैक्साइल मार्केट की सुनवाई छह जनवरी को डीसी कोर्ट में होगी. अंचलाधिकारी की रिपोर्ट के खिलाफ कोयलांचल सहकारी गृह निर्माण समिति ने डीसी कोर्ट में अपील दायर की थी. 16 दिसंबर को सुनवाई होनी थी. चुनाव आचार संहिता के कारण इसकी तिथि बढ़ा कर छह जनवरी रखी गयी है.
