आरंभ म्यूजिक के गायन प्रतियोगिता का ऑडिशन 31 से

हजारीबाग. आरंभ म्यूजिक की तरफ से गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. नवयुवकों का ग्रुप आरंभ के अध्यक्ष अभिजीत कुमार सोनू ने प्रेस वार्ता में कहा कि ऑडिशन की शुरुआत 31 अगस्त से की जायेगी. पहली बार ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑडिशन की व्यवस्था की जा रही है. प्रतियोगिता दो ग्रुप में होगी. इसमें […]

हजारीबाग. आरंभ म्यूजिक की तरफ से गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. नवयुवकों का ग्रुप आरंभ के अध्यक्ष अभिजीत कुमार सोनू ने प्रेस वार्ता में कहा कि ऑडिशन की शुरुआत 31 अगस्त से की जायेगी. पहली बार ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑडिशन की व्यवस्था की जा रही है. प्रतियोगिता दो ग्रुप में होगी. इसमें जूनियर वर्ग 10 से 16 आयु और सीनियर वर्ग 17 से 40 वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे. श्री सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से नये और छुपे प्रतिभागियों को चिह्नित कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा. प्रतियोगिता के फाइनल तिथि का निर्धारण ऑडिशन के बाद किया जायेगा. इस मौके पर आरंभ म्याूजिक ग्रुप के सानू सैय्यद, अविनाश सिन्हा, अभिनव कुमार, सोनू, सत्यम श्रीवास्तव, आदर्श तथा श्रीकांत दुबे उपस्थित थे. प्रतिभागी 8292298725 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >