सिनेमाघरों में दर्शक सलमान को देखने आते हैःजैकलीन

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस फिल्‍म ‘किक’ में दबंग सलमान के साथ काम करने के बाद इन दिनों सुर्खियों में है. उनकी फिल्‍म ‘किक’ जल्‍द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्‍म को लेकर जैकलीन खासा उत्‍साहित है. इस फिल्‍म के बाद जैकलीन को और भी कई फिल्‍मों के ऑफर्स भी आ रहें है. […]

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस फिल्‍म ‘किक’ में दबंग सलमान के साथ काम करने के बाद इन दिनों सुर्खियों में है. उनकी फिल्‍म ‘किक’ जल्‍द ही रिलीज होने वाली है.

इस फिल्‍म को लेकर जैकलीन खासा उत्‍साहित है. इस फिल्‍म के बाद जैकलीन को और भी कई फिल्‍मों के ऑफर्स भी आ रहें है.

इस फिल्म में जैकलीन ने सलमान खान के अपोजिट काम किया है. जैकलीन इस बात से पूरी तरह वाकिफ है कि ‘किक’ सलमान खान की फिल्म है लेकिन वह इस बात को लेकर बेफ्रिक हैं कि सलमान की वजह से उनकी भूमिका उपेक्षित नहीं हुई है.

जैकलीन इस बात को बखूबी जानती है कि सलमान एक सुपरस्टार हैं और लोग उनके लिए फिल्म देखने आते हैं. इस फिल्म में जैकलीन का सलमान खान के साथ होना, फायदे की बात है.

जैकलीन का कहना है कि ‘किक’ मेरे करियर के लिए बड़ा ब्रेक है. वैसे तो मेरा करियर स्थापित हो चुका है, लेकिन सलमान खान के साथ काम करना किसी के लिए भी बड़ी उपलब्धि होती है. मेरे लिए भी यह सफलता की सीढी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >