आजम खां पर लगी पाबंदी हटाने की अपील करुंगा: मुलायम

लखीमपुरखीरी : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने विवादास्पद बयान देने के कारण चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंधित किये गये अपने वरिष्ठ नेता आजम खां का बचाव करते हुए कहा कि वह आयोग से पाबंदी हटाने की अपील करेंगे. यादव ने यहां पार्टी प्रत्याशी रवि प्रकाश वर्मा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में […]

लखीमपुरखीरी : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने विवादास्पद बयान देने के कारण चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंधित किये गये अपने वरिष्ठ नेता आजम खां का बचाव करते हुए कहा कि वह आयोग से पाबंदी हटाने की अपील करेंगे.

यादव ने यहां पार्टी प्रत्याशी रवि प्रकाश वर्मा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा हम चुनाव आयोग से मोहम्मद आजम खां पर लगा प्रतिबंध हटाने की अपील करेंगे.गौरतलब है कि कारगिल युद्ध में भारतीय मुसलमान सैनिकों की भूमिका को लेकर हाल में विवादास्पद टिप्पणी करने के आरोप में चुनाव आयोग ने प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां के चुनावी रैलियों एवं सभाओं में हिस्सा लेने पर कल रोक लगा दी थी.

सपा प्रमुख ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार केंद्र में ना तो भाजपा की सरकार बनेगी और ना ही कांग्रेस की.केंद्र में तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी. लोगों खासकर युवाओं से अपील करते हुए यादव ने कहा कि वे सपा को ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताएं.उन्होंने कहा कि सपा के सत्ता में आने पर पढ़ाई, दवा और सिंचाई मुफ्त होगी.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिये जो किया है वह एक मिसाल है और अब पंजाब और पश्चिम बंगाल की सरकारें उसकी नकल कर रही हैं.

उन्होंने कां���्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस ने अपनी सरकार चलाने और घोटाले करने के अलावा और कुछ नहीं किया.भाजपा मूकदर्शक बनी रही और चीजांे को हिन्दू-मुस्लिम के चश्मे से देखती रही.सपा प्रमुख ने मुसलमानों को आश्वासन दिया कि केंद्र में पार्टी की सरकार बनने पर सच्चर समिति की सिफारिशों को लागू किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >