जेइइ मेंस की ऑफ लाइन परीक्षा आज

पटना. जेइइ मेंस एग्जाम की शुरुआत रविवार से हो रही है. इस बार एक दिन ऑफलाइन और पांच दिन ऑनलाइन एग्जाम होगा. ऑफलाइन एग्जाम एक ही दिन छह अप्रैल को लिया जायेगा. ऑनलाइन एग्जाम नौ अप्रैल से शुरू होगा. पटना में 80 व मुजफ्फरपुर में 24 सेंटर बनाये गये हैं. बिहार में करीब एक लाख […]

पटना. जेइइ मेंस एग्जाम की शुरुआत रविवार से हो रही है. इस बार एक दिन ऑफलाइन और पांच दिन ऑनलाइन एग्जाम होगा. ऑफलाइन एग्जाम एक ही दिन छह अप्रैल को लिया जायेगा. ऑनलाइन एग्जाम नौ अप्रैल से शुरू होगा. पटना में 80 व मुजफ्फरपुर में 24 सेंटर बनाये गये हैं. बिहार में करीब एक लाख 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. इनमें पटना जिला में 70 हजार के लगभग परीक्षार्थी शामिल है. इस बार जेइइ मेन 5 दिनों की होगी. इसमें एक दिन ऑफ लाइन के लिए रखा गया है. जिसमें अभ्यर्थी पेन और पेंसिल से परीक्षा हॉल में बैठ कर परीक्षा देंगे.

ऑफ लाइन 6 अप्रैल को देश भर में आयोजित की जायेगी. वहीं ऑन लाइन 9, 11, 12 और 19 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा. बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार ऑन लाइन परीक्षा के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र तैयार किये गये है. परीक्षा में मैथेमेटिक्स, फिजिक्स और केमेस्ट्री की परीक्षा लिया जायेगा.

– विदेशों में भी होगा इस बार जेइइ मेन

जेइइ मेन के ऑफ लाइन परीक्षा के लिए देश भर में 150 सेंटर बनायें गये है. इसमें बिहार में 130 सेंटर बनायें गये है. इसमें पटना जिला में 80 सेंटर, मुजफ्फरपुर में 24 और गया में 20 सेंटर निर्धारित किया गया है. वहीं ऑन लाइन परीक्षा के लिए 281 सेंटर बनायें गये है. पहली बार विदेशों में भी जेइइ मेन की परीक्षा आयोजित की जा रही है इसमें सिंगापुर, बांग्लादेश, नेपाल, रूस, इंड्रोनेशिया समेत कई देश शामिल है.

जेइइ मेन देने वाले अभ्यर्थी रखें इन बातों का ख्याल
– ऐसे अभ्यर्थी जो 12वीं क्लास पास कर चुके है और जिन्होंने परफार्मेस इम्पूवमेंट के लिए 2014 की 12वीं एक्जाम के लिए ऑप्ट नहीं किया है उन्हें 12वीं क्लास की फाइनल मार्क्‍स शीट की कॉपी लाना कंप्ल्सरी है

– ऐसे अभ्यर्थी जो 2012-13 में 12वीं पास कर चुके है और परफार्मेस इम्पूवमेंट के लिए 2014 में 12वीं के सभी विषयों की एक्जाम के लिए आप्ट किया है उन्हें 12वीं एक्जाम के हॉल टिकट की कॉपी लानी होगी

– ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने 2014 में 12वीं की एक्जाम दी है. उन्हें 12वी एक्जाम के एडमिट कार्ड या हॉल टिकट की कॉपी लानी होगी.

जेइइ मेंस के लिए परीक्षा का समय

फस्र्ट सिटिंग – 9.30 से 12.30 बजे

रिपोटिंग टाइम – 9 बजे

सेकेण्ड सिटिंग – 2 बजे से 5 बजे तक

रिपोटिंग टाइम – 1.30 बजे

सब्जेक्ट वाइज एग्जामिनेशन हॉल में रखें इन बातों का ख्याल

फिजिक्स

– फामरूला वाइज प्रश्नों पर अधिक फोकस करें. क्योंकि ऐसे प्रश्न के उत्तर करने पर अच्छे अंक आ सकते है.

– एनसीइआरटी बुक में पूछे गये सवालों के उत्तर की तरह की उत्तर देने की कोशिश करें

केमेस्ट्री

– आर्गेनिक केमेस्ट्री रिएक्शन मैकेनिज्म को सॉल्व करें

– फिजिकल केमेस्ट्री के लिए मोल कॉसेप्ट को जरूर बनायें.

मैथेमेटिक्स

– ट्रिगनोमेट्री, प्रोबेबिलिटी, परम्यूटेशन-काम्बिनेशन, स्ट्रेट, सर्किल के सवाल को साल्व करें. इसमें अंक अच्छे आते है

– फामरूला का कॉसेप्ट और उसे एप्लाई करने का मेथर्ड समङो. ट्रिक से सवाल निर्धारित समय से साल्व करने की कोशिश करें

– जेइइ में 60 फीसदी प्रश्न औसत प्रश्न आते है. इन प्रश्नों को ध्यान से खोज कर आसान प्रश्नों के उत्तर देने पर अच्छे रैंक मिल सकता है

एसके ठाकुर, एक्सपर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >