चुनाव बाद झारखंड की सरकार गिर जायेगी

निरसा (धनबाद): प्रभात स्टेडियम राजपुरा में ममता बनर्जी ने कहा कि झारखंड की दुर्दशा के लिए कांग्रेस व भाजपा दोनों जिम्मेवार हैं. हम झारखंड में नयी शुरुआत करने जा रहे हैं. हम यहां अच्छा काम कर, दिशा व दशा बदलने की इच्छा रखते हैं. यहां की रात संगीन है, तो सुबह रंगीन जरूर होगी. कांग्रेस […]

निरसा (धनबाद): प्रभात स्टेडियम राजपुरा में ममता बनर्जी ने कहा कि झारखंड की दुर्दशा के लिए कांग्रेस व भाजपा दोनों जिम्मेवार हैं. हम झारखंड में नयी शुरुआत करने जा रहे हैं.

हम यहां अच्छा काम कर, दिशा व दशा बदलने की इच्छा रखते हैं. यहां की रात संगीन है, तो सुबह रंगीन जरूर होगी. कांग्रेस में भ्रष्टाचार छोड़ कोई काम नहीं हुआ.

14 वर्ष में झारखंड में नौ सरकारें आयी और गयी. परिणाम राज्य की दुर्दशा हो गयी है. झारखंड में सभी कुछ रहते हुए उन्नति की जगह माफिया राज, लूटतंत्र, बाहुबल, हत्या, माओवाद बढ़ा. नेताओं ने यहां लोकतंत्र की हत्या कर दी. अब हमारी पार्टी की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक राज्य में नया सवेरा नहीं आ जायेगा. चुनाव बाद झारखंड की सरकार गिर जायेगी. यहां की सरकार ने घबरा कर प्रदेश संयोजक दिलीप चटर्जी को जेल में डाल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >