Abhishek Banerjee CID Questioning: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ बयान देने के मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं सांसद अभिषेक बनर्जी से मंगलवार को राज्य के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने 6 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
शाम 6:25 बजे भवानी भवन से निकले अभिषेक
अधिकारी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दोपहर से पहले कोलकाता स्थित सीआईडी मुख्यालय ‘भवानी भवन’ पहुंचे थे. वह राज्य की जांच एजेंसी के कार्यालय से शाम करीब 6 बजकर 25 मिनट पर बाहर निकले. इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. यहां से वह सीधे तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास की ओर रवाना हो गये.
बागुईआटी थाने में दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी
इससे पहले में विधायकों के जाली हस्ताक्षर मामले में रविवार को सीआईडी और शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तृणमूल नेता से पूछताछ कर चुका है. पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को भी जाली हस्ताक्षर मामले में सीआईडी ने उनसे पूछताछ की थी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भड़काऊ बयान पर एक महीने पहले दर्ज हुई थी प्राथमिकी
कथित भड़काऊ बयान देने के मामले में ठीक एक महीने पहले ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी उत्तर 24 परगना जिले के बागुईआटी थाने में सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार द्वारा 5 मई को दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर की गयी थी.
इसे भी पढ़ें : हार मानने को तैयार नहीं ममता बनर्जी, चुनाव परिणाम 2026 को कलकत्ता हाईकोर्ट में दी चुनौती
अभिषेक ने अमित शाह पर भी की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया था कि तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव ने चुनाव बाद की हिंसा और मतगणना प्रक्रिया पर भड़काऊ टिप्पणियां की थीं. शिकायतकर्ता का यह भी दावा है कि अभिषेक ने अपनी भड़काऊ टिप्पणियों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था.
27 अप्रैल और 3 मई के बीच कई बार भड़काऊ बयान देने का आरोप
सीआईडी के अधिकारी ने बताया कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने टीएमसी नेता पर 27 अप्रैल से 3 मई के बीच चुनाव से जुड़े कई कार्यक्रमों के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया.
इसे भी पढ़ें : तृणमूल के 2 गुटों के दावों पर निर्णय से पहले दोनों पक्षों को सुनेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
Abhishek Banerjee CID Questioning: शिकायतकर्ता ने सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की जतायी थी आशंका
पुलिस अधिकारी ने बताया था कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जनसभाओं के दौरान की गयी कुछ टिप्पणियां उकसाने वाली थीं और उनसे सार्वजनिक व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका थी.
इसे भी पढ़ें
अभिषेक बनर्जी के करीबी तृणमूल नेता मैदुल इस्लाम गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप
तृणमूल का कांग्रेस में होगा विलय! सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी, अभिषेक से राहुल की हुई मुलाकात
