इलेक्ट्रिक स्कूटर्स चलाने में काफी सस्ते पड़ते हैं. लेकिन फिर भी कई लोगों को रेंज को लेकर टेंशन बनी रहती है. असल में स्कूटर की रियल रेंज इस बात पर बहुत डिपेंड करती है कि आप उसे कैसे चलाते हैं. छोटे-छोटे राइडिंग हैबिट्स भी इंडियन ट्रैफिक में रेंज पर बड़ा असर डालते हैं. अगर आप कुछ आसान तरीकों को अपनाएं, तो अपने EV स्कूटर से ज्यादा बेहतर रेंज निकाल सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
अचानक तेज एक्सीलरेशन से बचें
अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक्सीलरेटर बार-बार जोर से घुमाते हैं, तो बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है. EV स्कूटर में तुरंत पावर मिलती है, जो ट्रैफिक में चलाने में काफी मजेदार लगती है. लेकिन बार-बार तेज एक्सीलरेशन करने से इसकी एफिशिएंसी कम हो जाती है. अगर आप धीरे-धीरे और स्मूद तरीके से थ्रॉटल चलाते हैं, तो स्कूटर कम पावर खर्च करता है और ज्यादा दूरी तय करता है.
स्टेबल स्पीड बनाए रखें
बार-बार स्पीड बढ़ाना और फिर स्लो करना बैटरी की ज्यादा खपत करता है. अगर आप लगातार एक ही स्पीड पर चलाते हैं, खासकर खुली सड़कों पर, तो बैटरी ज्यादा एफिशिएंट तरीके से काम करती है. आमतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी सबसे अच्छी रेंज नॉर्मल स्पीड पर देते हैं. लेकिन अगर आप हमेशा फास्ट स्पीड से चलाते रहेंगे, तो आपकी बैटरी जल्दी खत्म होगी और कंपनी द्वारा बताई गई रेंज भी कम मिलती है.
यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर
Eco मोड यूज करें
कई लोग अपनी स्कूटी को Sport या Power मोड में चलाते हैं क्योंकि इसमें पिकअप और स्पीड ज्यादा फील होती है. लेकिन इसकी एक कीमत भी होती है. यही कि बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है. वहीं Eco मोड थोड़ा पावर कम देता है, लेकिन बैटरी की खपत को काफी हद तक बचाता है. अगर डेली ऑफिस आना-जाना या शहर के अंदर की राइडिंग करनी हो, तो Eco मोड यूज करें.
जरूरत से ज्यादा वजन न रखें
अगर स्कूटर पर जरूरत से ज्यादा वजन डाल दिया जाए तो उसका सीधा असर मोटर और बैटरी पर पड़ता है. बार-बार भारी सामान लेकर चलने से रेंज भी कम हो सकती है. इतना ही नहीं, टायर में कम हवा होना या पीछे भारी पिलियन बैठना भी इसकी एफिशिएंसी को घटा देता है.
बिना जरूरत के ब्रेकिंग को कम करें
भारी ट्रैफिक में बार-बार ब्रेक लगाना और फिर एक्सीलरेट करने से काफी एनर्जी बर्बाद होती है. अगर आप पहले से आगे का ट्रैफिक देखकर गाड़ी को थोड़ा स्मूद तरीके से चलाएं, तो ड्राइविंग ज्यादा आसान और एफिशिएंट हो जाती है.
यह भी पढ़ें: एक बार चार्ज करिए और लंबा चलाइए, कम बजट में ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स देते हैं सबसे ज्यादा रेंज
