Zakir Naik : बाजारू…आखिर जाकिर नाइक ने क्या कहा कि भड़क गई पाकिस्तानी लड़कियां

Zakir Naik : विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने पाकिस्तानी लड़कियों को लेकर ऐसी बात कह दी है जिससे वे भड़क गईं हैं. जानें पूरा मामला

Zakir Naik : विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक इन दिनों काफी चर्चा में हैं. भारत का भगोड़ा इन दिनों पाकिस्तान में है जहां वह अपने बयानों को लेकर घिरता जा रहा है. जाकिर नाइक के अलग-अलग शहरों में दिए जा रहे बयान आलोचना का कारण है. खासतौर से महिलाओं पर जाकिर के बयान से पाकिस्तानी औरतें नाराज हैं और भड़क गईं हैं. दरअसल, जाकिर का एक और बयान अब पाकिस्तान में विवाद की वजह बन चुका है, जिसमें उन्होंने गैरशादीशुदा लड़कियों को बाजारू कह दिया है.

जाकिर नाइक से एक कार्यक्रम में 10वीं क्लास की बच्ची ने सवाल किया था कि इस्लाम मर्दों को 4 शादी की इजाजत क्यों देता है? इस पर जाकिर ने कहा कि ये महिलाओं की हिफाजत के लिए है. ऐसा इसलिए क्योंकि कुंवारी लड़कियों को लोग गलत नजर से देखते हैं. उसने यहां तक कह दिया कि बिना मर्द के बाहर घूमने वाली औरतों को पब्लिक प्रोपर्टी या बाजारू औरत की तरह देखा जाता है. जाकिर के इस बयान पर यूट्यूबर निमरा अहमद ने आम जनता से राय ली.

जाकिर नाइक पर भड़की पाकिस्तानी लड़की

जाकिर के बयान पर निमरा से बात करते हुए पाकिस्तानी लड़कियों का गुस्सा फूट रहा है. निमरा से एक लड़की ने कहा कि बच्ची के सवाल पर जिस तरह का जवाब जाकिर नाइक की ओर से दिया गया, वो दिखाता है कि उनको चीजों की समझ बिल्कुल नहीं है. वो ये नहीं जानते हैं कि बच्चे से किस तरह बात की जाए.

जाकिर नाइक फैलाते हैं नफरत

पाकिस्तान की एक और लड़की ने जाकिर नाइक को करारा जवाब दिया और उनके बयान को शर्मनाक बताया. लड़की ने कहा कि उनको कम से कम अपने घर की लड़कियों, बेटी-बहनों के बारे में सोचना चाहिए. कुछ बोलने के पहले सोच लेना चाहिए. पाकिस्तानी लड़कियों ने यहां तक कह दिया कि जाकिर अमन के नाम पर गलत चीजों का प्रचार करते हैं.वे नफरत फैलाते हैं.

Read Also : Zakir Naik : भगोड़े इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक पर चला भारत का डंडा, मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >