Zakir Naik ने भारत और गोमांस पर दिया बड़ा बयान, पाकिस्तान ने माथा चूम कर किया स्वागत

Zakir Naik: इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक इस समय पाकिस्तान में है. जहां उसके पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया.

Zakir Naik: भारत का मोस्ट वांटेड जाकिर नाइक ने पाकिस्तान पहुंचते ही गोमांस पर बड़ा बयान दे दिया. उसने पाकिस्तानी न्यूज चैनल जिओ टीवी के पत्रकार के साथ बातचीत में कहा, इस्लाम में गोमांस खाना फर्ज नहीं है. नाइक ने कहा, अगर इसके लिए कोई कानून बना है, तो उस कानून का पालन करना चाहिए.

मुल्क के कानून का पालन करना चाहिए

जाकिर नाइक से जब जिओ टीवी के पत्रकार ने भारत में गोमांस पर प्रतिबंध को लेकर सवाल किया तो नाइक ने कहा, शरीयत के अनुसार आप जिस मुल्क में रह रहे हैं, वहां के कानून का सम्मान करना चाहिए. नाइक ने कहा, हमें तबतक मुल्क के कानून का पालन करना चाहिए, जबतक कि कानून से अल्लाह या उसके रसूल के खिलाफ न जाए. अगर कानून नमाज पढ़ने से रोकता है, तो उसका विरोध करना चाहिए, लेकिन अगर किसी मुल्क में गोमांस पर प्रतिबंध लगाया गया है, तो उसका हर हाल में पालन करना चाहिए. जाकिर ने कहा, गोमांस पर प्रतिबंध एक राजनीतिक मुद्दा है.

Also Read: Islamic Regime Change In Lebanon: लेबनान में पलटेगी इस्लामी सरकार? किस धर्म की आएगी सत्ता?

पाकिस्तान में जाकिर नाइक का गर्मजोशी से स्वागत

पाकिस्तान पहुंचने पर भगोड़ा जाकिर नाइक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. पाकिस्तान ने मोस्ट वांटेड का माथा चूम कर स्वागत किया. इस्लामाबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर पाकिस्तान सरकार के टॉप नेताओं ने स्वागत किया. जाकिर के स्वागत में पाकिस्तान सरकार में पीएम के युवा कार्यक्रम के अध्यक्ष राणा मशहूद और सचिव सैयद अता-उर-रहमान पहले से एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे. जाकिर पर फूलों की वर्षा की गई. उसके स्वागत में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >