नेपाली नेता प्रचंड पर युवक ने फेंका जूता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड पर रविवार को यहां एक सार्वजनिक समारोह के दौरान युवक ने जूता फेंक दिया.

काठमांडू : सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड पर रविवार को यहां एक सार्वजनिक समारोह के दौरान युवक ने जूता फेंक दिया. जुमला जिले के निवासी युवक (22) ने जूता क्यों फेंका इसके कारण का अभी पता नहीं चला है. पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रचंड को जूता नहीं लगा.

उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब वह समारोह को संबोधित करने के बाद अपनी कुर्सी की तरफ लौट रहे थे. कम्युनिस्ट नेता भरत मोहन अधिकारी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया था.

पुलिस ने बताया कि जूता फेंकने वाला युवक एक पूर्व माओवादी लड़ाके का बेटा है. युवक को गिरफ्तार कर सिंह दरबार पुलिस सर्किल में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >