Video Yahya Sinwar : मरने के चंद मिनट पहले क्या कर रहा था हमास का टॉप लीडर याह्या सिनवार, देखें वीडियो

Video Yahya Sinwar : याह्या सिनवार मरने के पहले क्या कर रहा था. वीडियो इजराइली सेना की ओर से जारी किया गया है. देखें वीडियो

Video Yahya Sinwar : हमास के एक शीर्ष राजनीतिक नेता खलील अल-हय्या ने शुक्रवार को समूह के नेता याह्या सिनवार के मौत की पुष्टि की है. इजराइली रक्षा बलों द्वारा फुटेज जारी किया गया है जिसमें सिनवार को मारे जाने से कुछ क्षण पहले अपनी जान बचाने का अंतिम प्रयास करते हुए दिखाया गया है. सिनवार जो 7 अक्टूबर के हमले के पीछे के मास्टरमाइंड में से एक था. दक्षिणी गाजा में मारे जाने से कुछ क्षण पहले एक इजराइली ड्रोन पर डंडा फेंकता हुआ वह नजर आ रहा है. वीडियो में सिनवार को धूल से लथपथ एक कुर्सी पर झुका हुआ दिखाई दे रहा है. ड्रोन उसके पास उड़ रहा था. देखें वीडियो

हमास के एक शीर्ष राजनीतिक नेता खलील अल-हय्या ने एक टेलीविजन बयान में फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह के इस रुख को दोहराया कि वह सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर समूह के हमले में पकड़े गए इजराइली बंधकों को तब तक रिहा नहीं करेगा, जब तक कि गाजा में एक साल से चल रहे युद्ध में संघर्ष विराम नहीं हो जाता. उन्होंने कहा कि गाजा पर आक्रमण समाप्त होने और गाजा से वापसी होने से पहले वे कैदी आपके पास वापस नहीं आएंगे.
(इनपुट पीटीआई)

Read Also : Israel Hamas War: याह्या सिनवार की मौत से बौखलाया हिजबुल्ला, दे डाली इजराइल को बड़ी धमकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >