Video : डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

Video : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बीजिंग पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया. यहां उन्होंने Xi Jinping के साथ दो दिन की अहम बैठक शुरू की, जिस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है. नीचे देखें वीडियो.

Video : डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी मुलाकात को “अब तक की सबसे बड़ी समिट” बताया है. दोनों नेताओं ने अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत शुरू की. ट्रंप ने कहा कि उनके और शी के बीच अच्छा रिश्ता है, उनसे मिलना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्हें अपना दोस्त भी बताया. ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन के रिश्ते अब और बेहतर होंगे. दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो सामने आया है. वीडियो में वे हाथ मिलाते और एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो.

ट्रंप ने बीजिंग में बातचीत के दौरान Xi Jinping की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच शानदार रिश्ते हैं और आगे ये पहले से भी बेहतर होंगे. ट्रंप ने शी को एक महान देश का महान नेता बताया और कहा कि वे यह बात खुलकर कहते हैं, भले ही अमेरिका में कुछ लोग इसकी आलोचना करते हों.

यह भी पढ़ें : चीन पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप, एयरपोर्ट पर स्वागत करने नहीं आए शी जिनपिंग

14 और 15 मई को कई दौर की बातचीत होगी

इससे पहले तीन दिवसीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचने पर बुधवार (13 मई) रात को ट्रंप का स्वागत किया गया. इस यात्रा के दौरान दोनों नेता ईरान युद्ध और व्यापारिक मतभेद समेत कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे. दोनों नेताओं के बीच 14 और 15 मई को कई दौर की बातचीत निर्धारित है. ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ पहुंचने पर शी ने ट्रंप का स्वागत किया और चीनी अधिकारियों का उनसे परिचय कराया. इसके बाद शी ने राष्ट्रपति के साथ आए अमेरिकी अधिकारियों से भी हाथ मिलाया. ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित एक भव्य सरकारी भवन और राष्ट्रीय सभा स्थल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >