Imran Khan: शाह महमूद कुरैशी भी गिरफ्तार, इमरान खान को 8 दिनों की NAB रिमांड

Imran Khan Arrest Updates: इमरान खान को 8 दिन की NAB रिमांड में भेज दिया गया है. विशेष अदालत में एनबीए ने 14 दिनों की रिमांड का आग्रह किया था. सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. बता दें. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अर्धसैनिक बलों ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिये इस्लामाबाद हाईकोर्ट में मौजूद थे. इससे एक दिन पहले ही खान ने देश की सेना पर कथित तौर पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था.

Live Updates
7:05 PM. 10 May 23 7:05 PM. 10 May

इमरान खान को 8 दिन की NAB रिमांड

इमरान खान को 8 दिन की NAB रिमांड में भेज दिया गया है. विशेष अदालत में एनबीए ने 14 दिनों की रिमांड का आग्रह किया था. सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. वहीं पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

7:05 PM. 10 May 23 7:05 PM. 10 May

पेशावर में दो लोगों की मौत

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान में शुरू हुई हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है. कई इलाकों में पीटीआई कार्यकर्ता हिंसा पर उतारू हो गए हैं. इसकी कड़ी में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेशावर में फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं.

7:05 PM. 10 May 23 7:05 PM. 10 May

इमरान खान को जेल!

इमरान खान की बीते दिन हुई गिरफ्तारी के बाद आज यानी बुधवार को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान इमरान खान पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. पाकिस्तान की जियो न्यूज के मुताबिक, अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पीटीआई प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की 14 दिन की रिमांड की मांग वाली एनएबी की याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित लिया है.

7:05 PM. 10 May 23 7:05 PM. 10 May

इमरान ने जताई हत्या की आशंका

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा है कि उन्हें मारने की साजिश की जा रही है. धीमा जहर का इंजेक्शन दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटे से वॉशरुम तक जाने नहीं दिया गया है.

2:23 PM. 10 May 23 2:23 PM. 10 May

पीटीआई नेता असद उमर भी अरेस्ट

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई के नेता असद उमर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस्लामाबाद हाईकोर्ट कैंपस से असद उमर की गिरफ्तारी हुई है. असद उमर के साथ अन्य पीटीआई नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया है. ये लोग इमरान खान से मिलने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान इन्हें गिरफ्तार किया गया.

2:23 PM. 10 May 23 2:23 PM. 10 May

इमरान को मिली कानून सलाह लेने की अनुमति

पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए इमरान खान को मामले की सुनवाई से पहले कानूनी सलाह लेने की अनुमति दे दी गई है. एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान अपने मामले की सुनवाई से पहले अपनी कानूनी टीम से सलाह ले सकते हैं.

2:23 PM. 10 May 23 2:23 PM. 10 May

पाकिस्तान का कपटी इतिहास : फारूख अब्दुल्ला

पाकिस्तान में मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता पर NC नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दुर्भाग्य से आजादी के समय से ही पाकिस्तान का एक कपटी इतिहास रहा है. उनके पहले प्रधानमंत्री की भी हत्या हुई थी. दुर्भाग्य से भारत के लिए अस्थिर पाकिस्तान खतरनाक है. हमें उपमहाद्वीप में शांति के लिए एक स्थिर पाकिस्तान चाहिए.

2:23 PM. 10 May 23 2:23 PM. 10 May

इमरान की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी पीटीआई

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) ने बुधवार को ऐलान किया है कि वह इस्लामाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी, जिसमें पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को वैध करार दिया गया है. स्थानीय मीडिया में बुधवार को प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी दी गई है.

2:23 PM. 10 May 23 2:23 PM. 10 May

4-5 दिन हिरासत में रह सकते हैं इमरान खान

भ्रष्टाचार के एक मामले में मंगलवार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अभी 4-5 दिन के लिए देश की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी की हिरासत में रखा जा सकता है और उन्हें एक जवाबदेही अदालत के समक्ष पेश किए जाने की संभावना है. मीडिया में जारी एक खबर में बुधवार को यह दावा किया गया.

2:23 PM. 10 May 23 2:23 PM. 10 May

इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे पाकिस्तान में हड़ताल करेगी पीटीआई

पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई ने देशव्यापी बंद का आह्वान किया है.

2:23 PM. 10 May 23 2:23 PM. 10 May

इमरान समर्थकों ने सेना के बैरकों को तोड़ा

पाकिस्तान में इमरान खान समर्थकों ने सेना के बैरकों को तोड़ दिया.

10:26 AM. 10 May 23 10:26 AM. 10 May

कनाडा में मिसिसॉगा सेलिब्रेशन स्क्वायर पर प्रदर्शन

इमरान खान गिरफ्तारी के विरोध में हजारों पाकिस्तानी कनाडाई आज मिसिसॉगा सेलिब्रेशन स्क्वायर पर एकत्र होकर प्रदर्शन किए. दुनिया भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

10:26 AM. 10 May 23 10:26 AM. 10 May

लंदन में नवाज शरीफ के घर के बाहर पाकिस्तानियों का प्रदर्शन

इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ अब पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह विरोध वैश्विक हो गया और लंदन में नवाज शरीफ के घर के सामने बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक इमरान खान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं.

10:26 AM. 10 May 23 10:26 AM. 10 May

इमरान खान के समर्थन में शिकागो में रैली

पाकिस्तान की सियासी पार्टी पीटीआई का दावा है कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद दुनियाभर के लोग उनका समर्थन कर रहे हैं. पीटीआई ने कहा कि इमरान खान के समर्थन में अमेरिका के शिकागो में रैली आयोजित की गई.

10:26 AM. 10 May 23 10:26 AM. 10 May

गवर्नर हाउस और सेना दफ्तर पर कब्जा, अब तक 6 की मौत

पाकिस्तान में गवर्नर हाउस और सेना दफ्तर के बाहर इमरान खान के समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए अपना कब्जा कर लिया है. बताया जा रहा है कि इस दौरान अब तक करीब छह लोगों की मौत हो गई. पूरे पाकिस्तान में धारा 144 लगा दी गई है. उधर, वाशिंगटन डीसी में पाकिस्तान के राजदूत के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करते लोग. वे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि अगर इमरान खान को कुछ होता है, तो मुझे पाकिस्तान में सबसे खराब स्थिति होने का डर है. हम उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हैं.

7:43 AM. 10 May 23 7:43 AM. 10 May

इमरान खान की पार्टी का दावा, पुलिस ने पीटीआई नेता उस्मान डार के घर पर मारा छापा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने दावा किया है कि सियालकोट पुलिस ने उसके नेता उस्मान डार के घर पर छापेमारी की है. पीटीआई ने यह भी दावा किया है कि पुलिस ने दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और उस्मान डार की मां, भाई को प्रताड़ित किया.

7:43 AM. 10 May 23 7:43 AM. 10 May

इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में हिंसक प्रदर्शन

इमरान खान की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पाकिस्तान के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. कई जगहों पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. पहली बार, इमरान खान के समर्थकों ने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय के मेन गेट को तोड़ दिया, जहां सैनिकों ने संयम बरता. प्रदर्शनकारियों ने प्रतिष्ठान के खिलाफ नारेबाजी की.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

इमरान की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर इस्लामाबाद हाईकोर्ट से फैसला सुरक्षित रखा

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष Imran Khan की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. यह जानकारी पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज के हवाले से मिल रही है.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

प्रदर्शनकारियों ने रेडियो पाकिस्तान की इमारत में लगाई आग

इमरान की गिरफ्तारी का विरोध केरते हुए प्रदर्शनकारियों ने पेशावर की रेडियो पाकिस्तान की इमारत में आग लगा दी.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाक में बवाल, PTI का दावा- गोली लगने से 1 की मौत

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है. गृह युद्ध की स्थिति बनती जा रही है. पीटीआई कार्यकर्ता और समर्थक पूरे पाकिस्तान में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ में उतर गये हैं. इस बीच पीटीआई ने दावा किया है कि पुलिस कार्रवाई में एक लड़के की मौत हो गयी है, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय में घुसे PTI समर्थक

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में धारा 144 लागू कर दिया गया है. पीटीआई समर्थक पूरे पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं. रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय में पीटीआई समर्थक घुसकर तोड़फोड़ किया. पाक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने लाहौर में सेना के कमांडरों के आवास और रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के परिसर में प्रवेश किया.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

लाहौर और कराची में पीटीआई कार्यकर्ताओं का हिंसक प्रदर्शन

इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पार्टी पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने लाहौर और कराची में हिंसक प्रदर्शन किया. इधर सिंध में पीटीआई कार्यकताओं और नेताओं पर आंसू गैस के गोले दागे गये हैं.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जगह-जगह लगायी जा रही बैरिकेडिंग

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगायी जा रही है. प्रदर्शन को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगायी जा रही है.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

इमरान खान की गिरफ्तारी पर बोले पीएम शाहबाज- पूर्व पीएम ने सेना को किया बदनाम

इमरान खान की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, इमरान खान पाकिस्तानी सेना को बदनाम किया. संस्थानों पर लगातार हमले कर रहे थे. इमरान खान ने धर्म को राजनीतिक हथियार बनाया. सफेद झूठ और गलतबयानी इमरान खान की पहचान है.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

इमरान खान की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट नाराज

इमरान खान की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताया है. कोर्ट ने कहा, आज जो हुआ वह अक्षम्य है. कोर्ट परिसर में तोड़-फोड़ की गयी. कोर्ट ने गृह सचिव की गैरमौजूदगी पर भी उठाया सवाल. कहा, 45 मिनट बाद भी नहीं पहुंचे.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद में धारा 144 लागू

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गयी है. जिसके बाद वहां धारा 144 लागू कर दिया गया है. लोगों को चेतावनी दी गयी है कि इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

मजारी ने इमरान को अगवा करने का लगाया आरोप

मजारी ने कहा, सरकारी आतंकवाद-इमरान खान को अदालत परिसर से अगवा करने के लिए आईएचसी परिसर में घुसे. जंगल का कानून चल रहा है. रेंजर्स ने वकीलों को पीटा, इमरान खान के साथ हिंसा की और उनका अपहरण किया. पार्टी ने आरोप लगाया कि खान को प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

पीटीआई ने हाईकोर्ट पर हमले का लगाया आरोप

पीटीआई नेता मजारी ने कहा, कौन सा कानून? न्यायालयों पर रेंजरों द्वारा हमला किया गया जैसे कि एक कब्जे वाली भूमि पर हमला कर रहे हों- वकीलों और आईएचसी कर्मचारियों को भी पीटा गया. यह आज का पाकिस्तान है- एक फासीवादी राष्ट्र, जहां अर्धसैनिक बलों द्वारा उच्च न्यायालय पर हमला किया गया.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

एनएबी दफ्तर में रखे गये इमरान खान

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से पुष्टि की, “खान को प्रॉपर्टी कारोबारी मलिक रियाज को जमीन स्थानांतरित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है और उन्हें एनएबी को सौंपा जा रहा है. उन्होंने बताया कि खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी का वारंट आज सुबह जारी किया गया था और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

रेंजर ने खान को कॉलर पकड़कर ले गये

टीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि रेंजर खान को कॉलर से पकड़कर ले जा रहे हैं और उन्हें कैदी वाहन में बैठाया जा रहा है.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

पीटीआई का आरोप, इमरान खान को घसीटते हुए ले गये पाक रेंजर्स

पार्टी की वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी के अनुसार, लाहौर से संघीय राजधानी इस्लामाबाद आए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष अदालत में एक बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजर रहे थे, तभी रेंजर्स ने कांच की खिड़की को तोड़ दिया और वकीलों और खान के सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद उन्हें (खान को) गिरफ्तार कर लिया.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

सेना ने लगाया था इमरान खान पर आरोप

एक दिन पहले ही सेना ने आरोप लगाया था कि खान खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

इमरान खान की गिरफ्तारी से नाराज हुए चीफ जस्टिस, कहा- कोर्ट का मजाक न बनायें

इमरान खान की गिरफ्तारी से पाकिस्तान के चीफ जस्टिस काफी नाराज हुए. उन्होंने कहा, 45 मिनट के बाद भी आंतरिक सचिव क्यों मौजूद नहीं हैं. कोर्ट का मजाक न बनायें.

10:32 PM. 9 May 23 10:32 PM. 9 May

इमरान खान गिरफ्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. इमरान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से हिरासत में लिया.

मुख्य बातें

Imran Khan Arrest Updates: इमरान खान को 8 दिन की NAB रिमांड में भेज दिया गया है. विशेष अदालत में एनबीए ने 14 दिनों की रिमांड का आग्रह किया था. सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. बता दें. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अर्धसैनिक बलों ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिये इस्लामाबाद हाईकोर्ट में मौजूद थे. इससे एक दिन पहले ही खान ने देश की सेना पर कथित तौर पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >