स्पेन के मैड्रिड में बिल्डिंग में जोरदार धमाका, दो की मौत, कई जख्मी

Building Explosion In Madrid स्पेन की राजधानी मैड्रिड में बुधवार को एक इमारत में जोरदार विस्फोट हुआ. जिसमें दो लोगों के मौत की खबर मिल रही है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है. मौके पर दमकलकर्मी, पुलिसकर्मी और राहत टीम के सदस्य पहुंचकर मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश में जुटे है.

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में रायटर के हवाले से बताया गया है कि शुरुआती जांच में इमारत में धमाके के पीछे गैस रिसाव को वजह बताया जा रहा है. वहीं इस घटना में दो लोगों के मरने की बात सामने आ रही है. इमारत में जोरदार विस्फोट के बाद धुंआ उठने लगा. साथ ही इमारत का मलबा आसपास बिखर गया. विस्फोट की जोरदार आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग भागकर अपनी जान बचाने में लग गये. फिलहाल, घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है.

Also Read: Joe Biden Administration : बाइडेन प्रशासन का भारत को सपोर्ट, चीन और पाकिस्‍तान को करारा झटका

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >