Justin Trudeau Resign: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने क्यों दिया इस्तीफा? कौन होगा अगला प्रधानमंत्री

Justin Trudeau Resign: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने मीडिया के सामने आकर अपने इस्तीफे का ऐलान किया. आखिर ट्रूडो को पीएम पद से इस्तीफा क्यों देना पड़ा और उनके बाद सत्ता कौन संभालेगा? आपको इस खबर में इन सवालों का जवाब मिल जाएगा.

Justin Trudeau Resign: जस्टिन ट्रूडो को अपने नेतृत्व के प्रति बढ़ते असंतोष के कारण प्रधानमंत्री पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. इसकी शुरुआत पिछले साल के अंत में वित्त मंत्री के अचानक इस्तीफे के बाद हो गई थी. ट्रूडो को इसका आभास हो गया था कि उनके नेतृत्व वाली सरकार के भीतर उथल-पुथल शुरू हो गई है. ऐसी खबर है कि लिबरल पार्टी के 20 नाराज सांसदों ने नेतृत्व में बदलाव को लेकर एक दस्तावेज में हस्ताक्षर किया था. जिसकी जानकारी ट्रूडो को मिल गई थी और शर्मिंदगी से बचने के लिए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले कनाडा की डिप्टी पीएम और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा दिया था. उन्होंने पद छोड़ने के साथ ट्रूडो पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. फ्रीलैंड के इस्तीफे के बाद सरकार में असंतोष की भावना बढ़ने लगी थी. उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि उन्होंने ट्रूडो से तनाव के बाद पद से इस्तीफा देने का फैसला किया.

ट्रूडो के इस्तीफे की और क्या हो सकती है वजह

ट्रूडो के इस्तीफे के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. मॉन्ट्रियल और टोरंटो में लिबरल पार्टी की हार को भी इस्तीफे की वजह बताई जा रही है. इसके अलावा ट्रूडो के कई नीतिगत फैसलों से भी सरकार और पार्टी के अंदर नाराजगी चल रही थी.

कौन होगा कनाडा का अगला प्रधानमंत्री?

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद मार्क कार्नी भी लिबरल पार्टी में टॉप पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं. मार्क कार्नी, पूर्व में बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख रह चुके हैं. कार्नी लंबे समय से राजनीति में आना चाह रहे थे. उनकी इच्छा प्रधानमंत्री बनने की भी है. ट्रूडो ने भी उन्हें सरकार में शामिल करने का प्रयास किया था.

ट्रूडो ने भी असंतोष की बात स्वीकार की

प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा करते समय ट्रूडो ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि वे “आंतरिक लड़ाइयों के कारण अगले चुनावों के दौरान वह नेता नहीं रह सकते.” लिबरल पार्टी का नया नेता चुने जाने तक ट्रूडो प्रधानमंत्री के रूप में बने रहेंगे. ट्रूडो ने कहा, ‘‘मैं किसी लड़ाई में आसानी से पीछे नहीं हटता, खासकर जब यह हमारी पार्टी और देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो. लेकिन मैं यह काम इसलिए कर रहा हूं क्योंकि कनाडा के लोगों के हित और लोकतंत्र की भलाई मेरे लिए सर्वोपरि है.’’

यह भी पढ़ें: Canada News: कनाडा की डिप्टी पीएम क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने पद से दिया इस्तीफा, ट्रूडो सरकार को लताड़ा

24 मार्च तक संसद निलंबित

ट्रूडो ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद संसद को 24 मार्च तक के लिए निलंबित कर दिया. संसद का सत्र 27 जनवरी को फिर से शुरू होना था. इधर ट्रूडो के पद छोड़ने के बाद विपक्षी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं. ट्रूडो 2015 से कनाडा के प्रधानमंत्री हैं. वह कंजर्वेटिव पार्टी के 10 साल के शासन के बाद सत्ता में आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >