Watch Video : BLA ने 12 पाकिस्तानी सेना के जवानों को  IED लगाकर उड़ाया, वीडियो आया सामने

Watch Video : पाकिस्तानी सैन्य काफिले में IED ब्लास्ट किया गया. दावा किया जा रहा है कि इस हमले में 12 पाकिस्तानी सेना के जवान की मौत हो गई. BLA ने हमले की जिम्मेदारी ली है. हमले का वीडियो भी सामने आया है.

Watch Video : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का एक वीडियो सामने आया है. इसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी के विशेष सामरिक ऑपरेशन दस्ते (एसटीओएस) ने बोलन के मच कुंड क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के लोगों को उड़ा दिया है. एक रिमोट कंट्रोल आईईडी हमले में पाकिस्तानी सेना के वाहन को निशाना बनाया गया, जब वे सैन्य अभियान की तैयारी कर रहे थे. बीएलए द्वारा 12 पाकिस्तानी सेना के जवानों को मार गिराया गया. यह हमला बलूचिस्तान में लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और वहां के अलगाववादी संगठनों की सक्रियता को दर्शाता है. देखें वीडियो.

फ्रीडम फाइटर्स ने सेना के काफिले को रिमोट कंट्रोल से उड़ाया

कुछ दिन पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे. BLA ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी. BLA  ने कहा था कि उनके फ्रीडम फाइटर्स ने सेना के काफिले को रिमोट कंट्रोल IED से निशाना बनाया. संगठन ने इसे अपनी आजादी की लड़ाई का हिस्सा बताया. यह हमला क्वेटा से करीब 30 किमी दूर मार्गट चौकी के पास हुआ था. न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, BLA ने चेतावनी दी है कि दुश्मन के खिलाफ उनका ऑपरेशन तेजी से जारी रहेगा और यह अभियान रुकने वाला नहीं है.

यह भी पढ़ें : India Pakistan War: भारत के एयर स्ट्राइक में 31 आतंकवादी ढेर, पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >