हॉर्मुज पर महायुद्ध की आहट: ईरान ने अमेरिका को दी खुली चुनौती, कहा - मदद करने वाले देशों को भी नहीं छोड़ेंगे

Iran-US Conflict : ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका को कड़ा रुख अपनाया है, दखल देने पर कड़ी चेतावनी दी है. खाड़ी देशों को भी सैन्य सहायता न देने की हिदायत दी गई है, जिससे मिडिल- ईस्ट में युद्ध की आग फैल सकती है. अमेरिका के 'गार्डियन ऑफ हॉर्मुज' बनने के दावे से तनाव और बढ़ गया है.

Iran-US Conflict : ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरानी सेना के खात्म अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल इब्राहिम जोलफघारी ने कहा कि ईरान किसी भी कीमत पर अमेरिका को हॉर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन में दखल नहीं देने देगा. उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान की अनुमति के बिना यदि अमेरिकी सैन्य जहाज या सुरक्षा बल इस क्षेत्र में सक्रिय हुए तो उन्हें कड़ा जवाब दिया जाएगा.

खाड़ी देशों को भी दी युद्ध की चेतावनी

ईरान ने केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि खाड़ी देशों को भी सख्त संदेश दिया है. ईरानी सेना ने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्रीय देश ने अमेरिका को सैन्य या लॉजिस्टिक सहायता दी तो उसे ईरान की संप्रभुता के खिलाफ युद्ध माना जाएगा. ईरान ने दावा किया कि अगर संघर्ष बढ़ा तो पूरे मिडिल - ईस्ट में युद्ध की आग फैल सकती है.

ट्रंप ने खुद को बताया 'गार्डियन ऑफ हॉर्मुज'

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा किया है कि अमेरिका अब "गार्डियन ऑफ द हॉर्मुज स्ट्रेट" की भूमिका निभाएगा. ट्रंप ने कहा कि ईरान के जहाजों और उससे जुड़े कारोबार पर समुद्री नाकेबंदी लागू की जाएगी, जबकि अन्य देशों के जहाजों को सुरक्षित आवाजाही मिलेगी. उन्होंने सुरक्षा खर्च की भरपाई के लिए गुजरने वाले कार्गो पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की भी बात कही है.

हमलों के बाद और बढ़ा तनाव

अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास नौसैनिक अड्डे पर कार्रवाई का दावा किया, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया. जवाबी कार्रवाई में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने बहरीन, ओमान और कुवैत की दिशा में हमले किए, जिन्हें इन देशों की वायु रक्षा प्रणालियों ने रोकने का दावा किया. हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक है, इसलिए यहां बढ़ता तनाव वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बड़ा असर डाल सकता है.

यह भी पढ़ें- ईरान पर बरसेंगी 1000 मिसाइलें? ट्रंप ने अपनी हत्या की स्थिति में तेहरान को 'नक्शे से मिटाने' का दिया आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >