व्लादिमिर पुतिन से मिलकर क्या कहेंगे डोनाल्ड ट्रंप? मुलाकात की खबर पर लगी मुहर

Vladimir Putin meeting with Donald Trump : डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमिर पुतिन की मुलाकात हो सकती है. इस बीच, मॉस्को के संयुक्त राष्ट्र में उप-राजदूत दिमित्री पोल्यांस्की ने कहा कि उन्हें पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच किसी भी तय बैठक की जानकारी नहीं है.

Vladimir Putin meeting with Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की अगले हफ्ते मुलाकात हो सकती है. यह बात मॉस्को के संयुक्त राष्ट्र में उप-राजदूत दिमित्री पोल्यांस्की ने कही है. उन्होंने दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की पुष्टि की है. पोल्यांस्की ने यह भी कहा कि उन्हें पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच किसी तय बैठक की जानकारी नहीं है.

पुतिन क्या मिलेंगे जेलेंस्की से?

पोल्यांस्की ने पुतिन-ट्रंप बैठक के बारे में मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, “जहां तक मैंने सुना है, कई जगहों के नाम आए हैं, लेकिन उन्होंने किसी एक जगह पर सहमति जताई है जिसे वे सार्वजनिक नहीं करना चाहते. डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमिर पुतिन अगले हफ्ते मुलाकात कर सकते हैं, लेकिन यह मैं दोनों राष्ट्रपतियों के बयानों से अंदाजा लगा रहा हूं.” उन्होंने पुतिन और जेलेंस्की के बीच किसी तय बैठक की जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने इसकी संभावना से इनकार भी नहीं किया. उन्होंने कहा, “मैंने राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ किसी तय बैठक के बारे में नहीं सुना है.”

यह भी पढ़ें : आखिर व्लादिमीर पुतिन क्यों मिलना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप से?

रूस ने यूक्रेन पर कब किया था हमला

आखिरी बार व्लादिमिर पुतिन ने किसी अमेरिकी राष्ट्रपति से जून 2021 में मुलाकात की थी, जब उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के पूर्ववर्ती जो बाइडेन से जिनेवा में बैठक की थी. तब से अब तक रूस और अमेरिका के नेताओं के बीच कोई शिखर बैठक नहीं हुई है. रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया. उसने यह कहते हुए हमला किया कि उसे अपनी सुरक्षा के खतरे का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, कीव और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने इस हमले को साम्राज्यवादी तरीके से जमीन हड़पने की कोशिश बताया.

क्या रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा पाएंगे ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया था कि राष्ट्रपति का पद संभालते ही 24 घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कर देंगे. लेकिन अपने दूसरे कार्यकाल के लगभग सात महीने बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हो सका है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >