Viral Video: पत्थरों के बीच फंस गया था कछुआ, मसीहा बनकर आ गया शख्स, ऐसे बचाई जान

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि एक कछुआ संकरे पत्थरों के बीच फंसा हुआ है. जिंदगी और मौत की जद्दोजहद के बीच वो झूल रहा है. अपनी पूरी ताकत लगाने के बाद भी वो वहीं से निकल नहीं पा रहा था.

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. एक कछुए को बचाने वाला वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कछुआ समुद्र के किनारे पत्थरों में फंसा हुआ है. लाख कोशिश के बाद भी वो संकरे पत्थरों से नहीं निकल पा रहा था. कछुए की मौत निश्चित लगने लगी थी. इस बीच एक शख्स ने आकर मसीहे की तरह कछुए की जान बचाई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

क्या दिख रहा है वीडियो में?

वीडियो में दिख रहा है कि एक कछुआ संकरे पत्थरों के बीच फंसा हुआ है. जिंदगी और मौत की जद्दोजहद के बीच वो झूल रहा है. अपनी पूरी ताकत लगाने के बाद भी वो वहीं से निकल नहीं पा रहा था. वीडियो में दिख रहा है कि पानी की लहरें कछुआ तक पहुंच रही हैं. लेकिन, तमाम कोशिशों के बाद भी वो चट्टान से नहीं निकल पा रहा है. इसी बीच एक शख्स वहां आता है और काफी मेहनत के बाद आखिरकार कछुए को फांस से निकाल लेता है.

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. इसे एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘हमें ऐसे लोगों की और जरूरत है.’ सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस शख्स को अच्छे काम के लिए बधाई दी है. उसका हौसला अफजाई की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >