Viral Video : पढ़ाते वक्त टीचर को पड़ा दिल का दौरा, दर्दनाक मौत का वीडियो कैमरे में हो गया कैद

Viral Video : पाकिस्तान के लाहौर में एक दर्दनाक घटना हो गई. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक प्राइवेट स्कूल के टीचर की लेक्चर के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. यह पूरा हादसा एक टीचर ट्रेनिंग के दौरान हुआ जो कैमरे में कैद हो गया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Viral Video : पाकिस्तान के लाहौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक प्राइवेट स्कूल के टीचर की लेक्चर के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. यह घटना  टीचर ट्रेनिंग के दौरान कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. मृतक शिक्षक की पहचान नियाज अहमद के रूप में हुई है, जो अन्य  टीचर  को ट्रेनिंग दे रहे थे. वहां मौजूद लोगों के अनुसार, वह अचानक जमीन पर गिर पड़े और उन्हें हार्ट अटैक आया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग शिक्षक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वीडियो में शिक्षक नियाज अहमद लेक्चर देते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे या चाल में किसी भी तरह की परेशानी नहीं दिखती. लेकिन अचानक एक पल में वह जमीन पर गिर जाते हैं, जिससे क्लासरूम में हड़कंप मच जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया और मेडिकल मदद दी गई. लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से सभी लोग बेहद दुखी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >