Viral Video: डूब रहा था हिरण, मसीहा बनकर हाथी ने बचाई जान, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक हाथी हिरण की जान बचाता नजर आ रहा है. दरअसल हरिण पानी से भरे कुंड में गिर गया था, ऐसे में वहां मौजूद एक हाथी ने हिरण की जान बचाई.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ियों के बीच बने एक गहरे कुंड में पानी पीने हाथी आया है. वहीं पर पहले से ही कई हिरण मौजूद हैं. हाथी अपनी मस्ती में सूंढ़ के सहारे पानी पी रहा है. इस बीच एक हिरण दिख रहा है जो कुंड में किसी कारण गिर गया है. कुंड की गहराई ज्यादा और निकलने वाले रास्ते में मेढ़ बना हुआ है जिस कारण वो निकल नहीं पा रहा है.

हाथी ने बचाई हिरण की जान

हिरण लाख कोशिश के बाद भी कुंड से निकल नहीं पा रहा है. वो पानी के अंदर  फंसा हुआ है. वहां मौजूद हाथी कुछ समय तक हिरण को पानी से निकलने की जद्दोजहद करते देखता है. इस बीच हाथी का मन हिरण को बचाने का होता है और वो अपनी सूंढ़ से हिरण को बाहर निकाल देता है. 41 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि हाथी किस तरह से हिरण की पानी से बाहर निकलने में मदद कर रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है.

वायरल हो रहा वीडियो

हाथी के परोपकार वाला यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ है. अब तक वीडियो को 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इसपर कमेंट भी किया है और वीडियो को लाइक और शेयर किया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने इसपर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘हाथी के चेहरे पर यह भाव था, “वाह, मुझे बहुत गर्व है.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘मुझे हाथी बहुत पसंद हैं, वे बहुत सहानुभूतिपूर्ण होते हैं.’ कुछ यूजर्स ने अन्य वीडियो डालकर भी अपना रिएक्शन दिया है. कई लोगों ने वाऊ लिखा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हाथी के परोपकार के गुण को काफी पसंद किया है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >