Viral Video: शार्क मछली ने किया गजब का ब्रेक डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर शार्क मछली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बड़ी सी ब्लैक शार्क मछली पानी के अंदर गजब का ब्रेक डांस कर रही है.

Viral Video: पानी के अंदर शार्क मछली से खतरनाक कुछ भी नहीं. शार्क काफी हमलावर प्रवृत्ति की मछली है, उसकी काटने की क्षमता भी बहुत ज्यादा होती है. लेकिन क्या आपने कभी किसी शार्क मछली को ब्रेक डांस करते देखा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पानी के अंदर एक शार्क अजीब तरीके से ब्रेक डांस कर रही है.

वीडियो हो रहा वायरल

शार्क मछली पानी में नीचे से ऊपर की ओर तैरने के दौरान अपने बदन को स्प्रिंग की तरह हिला रहा है. आसपास के पानी में गजब का तरंग भी शार्क के हिलने से उत्पन्न हो रहा है. अपने सिर से लेकर पूंछ तक के हिस्से को शार्क आड़ा तिरछा हिला रही है. देखने से लग रहा है कि शार्क मछली ब्रेक डांस कर रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

लाखों लोगों ने देखा शार्क मछली का डांस

इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने लाइक और कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘यह एक ब्लैक शार्क है, और यह ट्वर्किंग कर रही है.’ एक और यूजर्स ने लिखा ‘शायद वह अपने गलफड़ों को साफ कर रही है? कुछ-कुछ वैसा ही जैसे हम अपनी नाक साफ करते हैं.’ कई यूजर्स ने इमोजी और वीडियो अपलोड कर भी अपना रिएक्शन दिया है.

Also Read: Viral Video: डूब रहा था हिरण, मसीहा बनकर हाथी ने बचाई जान, वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >