नन्हे हाथी की शरारत देख खिल जाएगा दिल, कभी पानी तो मिट्टी में कर रहा मस्ती, वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाथी के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक नन्हा हाथी जमकर मस्ती कर रहा है. सोशल मीडिया पर इसे लोगों ने खूब पसंद किया है.

Viral Video: सोशल मीडिया हाथी के एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में छोटा हाथी जमकर मस्ती कर रहा है. कभी वो फुटबॉल के साथ खेलता नजर आ रहा है तो कभी बाथ टब में मस्ती करता दिख रहा है. इन सब से समय मिलने के बाद वो मिट्टी में शरारत करने लगता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है.

वीडियो में दिख रहा हाथी के बच्चे की मस्ती

वीडियो में दिख रहा है कि हाथी का बच्चा पूरे मस्ती के मूड में है. पहले वो बाथटब में रखे खिलौने से खेलता दिखा. इसके बाद वो अपनी मां के साथ पानी में नजर आ रहा है. कभी वो पाइप नहाने लगता है तो कभी एक टायर के अंदर से निकलने की जद्दोजहद करता दिख रहा है. खुले मैदान में पक्षियों के पीछे भागने लग रहा है और कभी फुटबॉल को किक करता दिख रहा है. 33 सेकंड के वीडियो में हाथी का यह बच्चा शरारत कर रहा है. इसकी शरारत भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लाखों लोगों ने किया कमेंट

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE की ओर से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर ने इसपर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘पानी के साथ नन्हे हाथी की मस्ती गजब की है.’ एक ने लिखा OMG यह बहुत प्यारा है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘कितना क्यूट है यह’.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >