Viral Video: यहां से गुजरने के लिए देना पड़ता है यह टैक्स! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक हिप्पो लोगों से ‘टैक्स’ वसूल रहा है. लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद किया है.

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक दरियाई घोड़ा को तरबूज खिला रहे हैं. एक लड़की कार से आधा बाहर निकल कर एक पूरा तरबूज दरियाई घोड़ा के मुंह में डाल दे रही है. इसके बाद एक और कार सवार भी तरबूज को दरियाई घोड़ा के मुंह में डाल देता है. दरियाई घोड़ा बड़े आराम से तरबूज खा रहा है. वीडियो से जाहिर हो रहा है कि यह जानवर यहां से गुजरने वाले लोगों से तरबूज के रूप में टैक्स वसूलता है.

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर दरियाई घोड़ा को तरबूज खिलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो में दिख रहा है कार से आने जाने वाले लोगों के सामने दरियाई घोड़ा अपना बड़ा से मुंह खोल कर खड़ा है, लोग उसमें पूरा तरबूज डाल रहे है, जिसे हिप्पो बड़े मजे से खा रहा है. इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने काफी सारे कमेंट किए हैं. हिप्पो के टैक्स वसूली वाले वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों देख लिया है.

यूजर्स ने किए कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. कई यूजर्स ने ढेर सारे कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा ‘ वह आक्रामक नहीं है. वह सिर्फ़ टोल बूथ ऑपरेटर है, और आज का भुगतान बहुत कम है.’ वहीं एक और यूजन ने लिखा कि यह तो बहुत कम टैक्स है. कई लोगों ने इमोजी बनाकर और वीडियो डालकर अपना रिएक्शन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >