Viral Video : हाथी ने दौड़ा दिया शेर को, दुम दबाकर भागा जंगल का राजा

Viral Video : एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो एक हाथी और शेर नजर आ रहा है. देखें वायरल वीडियो आप भी.

Viral Video : हाथी और शेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखकर लग रहा है कि शेर भूखा है और वि शिकार की तलाश में है. शिकार तो उसे मिल जाता है लेकिन वह एक विशाल हाथी होता है. 52 सेकंड के इस वीडियो की शुरूआत में नजर आ रहा है कि हाथी और शेर एक दूसरे के आमने–सामने हैं. कुछ देर दोनों शांति से खड़े रहते हैं. करीब 12 सेकंड के बाद हाथी चिंघाड़ता है. इससे शेर असहज हो जाता है. इसके बाद हाथी शेर की ओर दौड़ता है. इसके बाद भी जंगल का राजा नहीं हिलता. फिर क्या था अपने दोस्त की सहायता के लिए दूसरा हाथी सामने आता है. वह शेर को दौड़ाने लगता है. इससे शेर डर जाता है और दुम दबाकर भाग जाता है.  आप भी देखें यह वायरल वीडियो.

वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों हाथी मिलकर शेर को काफी दूर तक खदेड़ते हैं. वीडियो में खास बात यह नजर आ रही है कि शेर के साथ एक अन्य शेर भी है लेकिन वह भी चुपचाप खड़े होकर सब देखता रहता है. वह बचाने की थोड़ी भी कोशिश नहीं करता है.

यह भी देखें: Viral Video: नहीं देखी होगी कौवे की ऐसी चतुराई, बुद्धिमानी देख नहीं रहेगा आश्चर्य का ठिकाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >