Viral Video : गिरते–गिरते बचे डोनाल्ड ट्रंप! लड़खड़ाती चाल, सोशल मीडिया पर बवाल

Viral Video : कालीन पर चलते समय ट्रंप के लड़खड़ाते कदम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए. इस वीडियो पर कई यूजर्स ने मजाक किए. कुछ ने लिखा कि अगर यही घटना पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ होती तो मीडिया में इसे बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता. देखें क्या नजर आ रहा है वीडियो में.

Viral Video : अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चर्चित मुलाकात हुई. इस बीच ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें फिर से तेज हो गई हैं. अलास्का से 79 वर्षीय ट्रंप का लाल कालीन पर लड़खड़ाते हुए चलने का वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. वहीं पुतिन इस दौरान पूरी तरह फिट नजर आए. देखें वायरल वीडियो आप भी.

लड़खड़ाती चाल से सोशल मीडिया में मचा बवाल

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत से पहले लाल कालीन पर चलते समय ट्रंप के लड़खड़ाते कदमों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस पर लोगों ने जमकर टिप्पणियां और मजाक बनाया. कुछ यूजर्स ने कहा कि अगर यही घटना पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ हुई होती तो मीडिया में इसे कहीं ज्यादा तवज्जो मिलती. एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि अगर यह बाइडेन के साथ होता, तो अब तक इस पर किताबें, डॉक्यूमेंट्री और यहां तक कि फिल्में भी बनाने की बात होती रहती.

यह भी पढ़ें : Russia Lost Oil Client : रूस ने अपना एक ऑयल क्लाइंट खो दिया, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर क्या कहा

ये कैसा ‘मजबूत नेता’

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि अगर यह घटना शराब टेस्ट में हुई होती तो ट्रंप सीधे जेल पहुंच जाते. वहीं, दूसरे ने टिप्पणी की कि पुतिन से मिलने के दौरान ट्रंप का इस तरह लड़खड़ाना उनके ‘मजबूत नेता’ होने के दावे पर सवाल खड़ा करता है. सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और कई लोग इसे ट्रंप की छवि से जोड़कर देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Watch Video : ‘अगली बार मॉस्को में मिलें…’, पुतिन की यह बात सुनकर चौक गए डोनाल्ड ट्रंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >