Viral Video : बांग्लादेश में हिंदुओं को डंडा लेकर दौड़ाया, चुपचाप देखती रही पुलिस

Viral Video : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी है. इस बीच एक वीडियो वायरल है. इसमें नजर आ रहा है कि हिंदुओं के साथ मारपीट की जा रही है.

Viral Video : बांग्लादेश में हिंदू समूह ‘सम्मिलित सनातनी जोत’ के नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. इससे हिंदू समुदाय गुस्से में है. देश में जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं. प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. एक वीडियो Voice Of Bangladeshi Hindus नाम के एक्स हैडल से शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है- उग्रवादी संगठन बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे हिंदुओं को मुस्लिम ग्रुप के द्वारा निशाना बनाया जा रहा है. इस दौरान बांग्लादेशी पुलिस चुपचाप खड़ी है.

बांग्लादेश में प्रदर्शन क्यों?

बांग्लादेश पुलिस ने सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के इलाके से चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को गिरफ्तार किया. पुलिस की खुफिया शाखा के प्रवक्ता रेजाउल करीम ने बताया, ‘‘दास को पुलिस के अनुरोध के आधार पर हिरासत में लिया गया है.’’ हालांकि, उन्होंने उन आरोपों के बारे में नहीं बताया जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया.

बांग्लादेशी मीडिया ने क्या बताया

बांग्ला भाषा के अखबार ‘प्रथम आलो’ ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि दास इस्कॉन के नेता थे, जिसने हाल में उन्हें निष्कासित कर दिया था.

Read Also : Bangladesh News: हिंदुओं के खिलाफ बांग्लादेश में नहीं थम रहा अत्याचार, अब चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को किया गया गिरफ्तार

‘सनातनी जागरण जोत’ के प्रमुख आयोजक गौरांग दास ब्रह्मचारी का हवाला देते हुए ‘बीडीन्यूज24’ न्यूज पोर्टल ने कहा कि दास को ढाका से हवाई मार्ग से चटगांव जाना था. चटगांव के कोतवाली थाने में 30 अक्टूबर को दास समेत 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उन पर हिंदू समुदाय की एक रैली के दौरान चटगांव के न्यू मार्केट इलाके में बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया.
(कुछ इनपुट न्यूज एजेंसी पीटीआई से लिया गया है)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >