VIDEO: अनजाने में पर्यटक के कैमरे में कैद हुआ ग्लेशियर टूटने का खौफनाक पल, नेपाल में तबाही की नई तस्वीर

नेपाल में भीषण बाढ़ और मडस्लाइड के बीच ग्लेशियर टूटने का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. यह पल एक पर्यटक के कैमरे में अनजाने में कैद हुआ था. विशेषज्ञों ने वीडियो में दिख रहे ग्लेशियर की पहचान रिमोट सेंसिंग तस्वीरों से की है.

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और मडस्लाइड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. जिसके कई वीडियो और तस्वीर वायरल हो रहा है. अब इस आपदा से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें यह साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि घटना कैसे हुआ. वीडियो में पहाड़ पर ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटता हुआ दिखाई दे रहा है. खास बात यह है कि इसे रिकॉर्ड करने वाला पर्यटक उस वक्त बिल्कुल अनजान था कि उसके कैमरे में क्या कैद हो रहा है.

पर्यटक के कैमरे में कैद हुआ ग्लेशियर टूटने का पल

  • चीन की सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन के शिजांग इलाके में मौजूद एक पर्यटक ने पहाड़ों का दृश्य रिकॉर्ड करते समय अनजाने में ग्लेशियर के टूटने का वीडियो बना लिया.
  • चीनी विज्ञान अकादमी के तहत आने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेन हैजार्ड्स एंड एनवायरनमेंट के निदेशक कांग शिचांग ने वीडियो में दिखाई दे रही जगह की पुष्टि की है.
  • उनके मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहा ग्लेशियर रिमोट सेंसिंग से मिली तस्वीरों में दिखने वाली जगह से मेल खाता है.
  • यानी यह सिर्फ सोशल मीडिया पर सामने आया कोई सामान्य वीडियो नहीं है.

इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी ग्लेशियर के टूटने का वीडियो जारी किया था. जिसमें देखा जा सकता है कि ग्लेशियर कैसा टूटा.

ग्लेशियर टूटने से शुरू हुई तबाही

  • विशेषज्ञों के मुताबिक नेपाल में ग्लेशियर के टूटने के बाद भारी मात्रा में बर्फ, चट्टान और मलबा नीचे की ओर तेजी से आये, जो देखते ही देखते यह एक बेहद खतरनाक मडस्लाइड में बदल गया.
  • चीन के विशेषज्ञों के मुताबिक यह मलबा करीब 50 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से नीचे आया था. इसके बाद यह मलबा चीन के शिजांग क्षेत्र में स्थित ग्यिरोंग पोर्ट तक पहुंचा और वहां भारी तबाही मची.
  • शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार ग्लेशियर के टूटने से शुरू हुई यह घटना आगे चलकर पानी, बर्फ, पत्थर और कीचड़ के बेहद तेज बहाव में बदल गई. ग्यिरोंग पोर्ट के इलाके में कई जगह मलबे की परत डेढ़ मीटर से ज्यादा गहरी बताई गई है.

नेपाल में 669 मौतें, 2,362 लोग अब भी लापता

  • इस आपदा का सबसे भयावह असर नेपाल में देखने को मिला है.
  • नेपाल पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम तक बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं में 669 शव बरामद किए जा चुके थे, जबकि 2,362 लोग अब भी लापता हैं.
  • सरकार के मुताबिक इनमें नेपाली नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक शामिल हैं.

अभी खत्म नहीं हुआ खतरा

  • बचाव अभियान के बीच एक और चिंता बनी हुई है कि ग्लेशियर के टूटने के बाद ऊपरी इलाकों में कुछ जगह पानी और मलबे से झील जैसी संरचनाएं बन गई हैं.
  • विशेषज्ञों को आशंका है कि अगर इनमें जमा पानी अचानक बाहर निकला तो एक और फ्लैश फ्लड या मडस्लाइड का खतरा पैदा हो सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >