VIDEO: US के मियामी एयरपोर्ट पर 21 Air का विमान रनवे से फिसलकर हुआ क्रैश, हादसे में 5 लोगों की मौत

मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 21 Air की फ्लाइट 7598 रनवे से बाहर निकल गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. विमान के रनवे से फिसलकर क्रैश होने का वीडियो फुटेज भी सामने आया है.

अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा हुआ है. 21 Air की फ्लाइट 7598 अचानक रनवे से फिसलकर बाहर निकली और देखते ही देखते दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे का खौफनाक वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विमान को रनवे से बाहर जाते और क्रैश होते देखा जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका है. घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है और मौके पर राहत-बचाव अभियान जारी है.

क्रैश का खौफनाक वीडियो आया सामने

सामने आए फुटेज में वह क्षण दिखाई दे रहा है, जब विमान रनवे पर नियंत्रण खोने के बाद बाहर निकल गया और हादसे का शिकार हो गया. दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.

घायलों की संख्या अभी साफ नहीं

हादसे के बाद अधिकारियों और आपातकालीन टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया की जा रही है. अधिकारियों की ओर से मृतकों और घायलों की अंतिम संख्या की पुष्टि का इंतजार है.

हादसे की वजह की जांच शुरू

फ्लाइट 7598 के रनवे से बाहर निकलने और दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी गई है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान ने किस कारण नियंत्रण खोया. जांच से जुड़े अन्य विवरणों का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: Iran-Israel War: ईरान बना रहा 7 अक्टूबर से बड़े हमले का प्लान, कई फ्रंट पर इजरायल को घेरने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >