Tahawwur Rana: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 26/11 हमले के आरोपी की याचिका, भारत आएगा पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा

Tahawwur Rana: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के प्रमुख आरोपी तहव्वुर राणा को अब भारत लाना आसान हो गया है. सोमवार को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राणा की अर्जी को खारिज कर दिया है. अपनी याचिका में राणा ने खुद के प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग की थी.

Tahawwur Rana: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. राणा फिलहाल अमेरिका के लॉस एंजिलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है. राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, जो मुंबई हमले का मास्टरमाइंड भी है. भारत काफी समय से उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है. ऐसे में अमेरिकी कोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद तहव्वुर राणा को भारत लाने का रास्ता काफी हद तक साफ हो गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने अस्वीकार किया आवेदन

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राणा ने 27 फरवरी को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में एसोसिएट न्यायाधीश और नौवें सर्किट की सर्किट जस्टिस एलेना कागन के सामने “बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के लंबित मुकदमे पर रोक लगाने के लिए आपातकालीन आवेदन” दायर किया था. पिछले महीने की शुरुआत में कागन ने आवेदन अस्वीकार कर दिया था. इसके बाद राणा ने अपने इस आवेदन को अपडेट किया नवीनीकृत किया, अनुरोध किया कि नवीनीकृत आवेदन प्रधान न्यायाधीश रॉबर्ट्स को भेजा जाए. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर पोस्ट एक आदेश में कहा गया है कि राणा के नवीनीकृत आवेदन को चार अप्रैल 2025 की बैठक के लिए सूचीबद्ध किया गया था. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर एक नोटिस में कहा गया कि अदालत ने आवेदन अस्वीकार कर दिया है.

खास बातें

  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से न्याय के लिए भारतीय अधिकारियों को तहव्वुर राणा को सौंपे जाने की एक और बाधा दूर हो गई है.
  • पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा फिलहाल लॉस एंजिलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है.
  • राणा पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा है, जो 26/11 (26 नवंबर 2008) हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है.

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकवादी से राणा का खास रिश्ता

राणा पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा है. कोलमैन 26 नवंबर 2008 (26/11) हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है. हेडली ने हमलों से पहले राणा की इमिग्रेशन कंसल्टेंसी के कर्मचारी के रूप में मुंबई की रेकी की थी. इसके अलावा राणा को डेनमार्क में आतंकवादी साजिश में सहायता देने से जुड़े एक मामले में और मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को सहायता देने के एक मामले में अमेरिका में दोषी ठहराया गया था. लश्कर ही मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >