US Strike In Somalia: सोमालिया में अमेरिकी सेना और आतंकियों के बीच भीषण लड़ाई, अल शबाब के 30 लड़ाके ढेर

अमेरिकी सेना के ताजा हमलों में अल शबाब के 30 लड़ाकों के मारे जाने की खबर है. अमेरिकी सेना सोमालिया की राष्ट्रीय सेना की आतंकियों के खिलाफ मदद कर रही है. बता दें, अल शबाब आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा हुआ है. इसके खिलाफ अमेरिकी सेना सोमालिया की राष्ट्रीय सेना को प्रशिक्षित कर रही है.

सोमालिया में अमेरिकी सेना और आतंकियों के बीच भीषण लड़ाई जारी है. गलकाड में अमेरिकी सेना के ताजा हमलों में अल शबाब के 30 लड़ाकों के मारे जाने की खबर है. अमेरिकी अफ्रीका कमांड ने बताया कि गलफाड में सोमालिया की सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. बीते दिन दोनों सेनाओं के मध्य भीषण संग्राम हुआ था, जिसमें अमेरिकी सेना के हमलों में अल शबाब के 30 लड़ाकों के मारे जाने की खबर है.

कोई भी नागरिक हताहत नहीं: अमेरिकी अफ्रीका कमांड ती ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ताजा हमलों में 30 आतंकी मारे गये हैं. इन हमलों में कोई भी नागरिक घायल नहीं हुआ है. कमांड ने कहा कि आतंकियों की कार्रवाई के जवाब में सेना ने हमला किया है. अमेरिकी अफ्रीकी कमांड ने कहा कि अमेरिकी सेना ने सोमालिया की राष्ट्रीय सेना के समर्थन में आत्मरक्षा के लिए हमला किया. बता दें दोनों सेना की बीच यह लड़ाई सोमालिया की राजधानी मोगादिशू से 260 किलोमीटर उत्तर-पूर्व गलकाड के पास हुआ.

सोमालिया की मदद कर रहा है अमेरिका: दरअसल, अल शबाब के लड़ाकों के निपटने में अमेरिकी सेना सोमालिया की राष्ट्रीय सेना की मदद कर रहा है. गौरतलब है कि है साल 2020 में तात्कालीक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों से अमेरिकी सेना को वापस बुलाने का फैसला किया था. लेकिन, मई 2022 में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आतंकवादी समूह से निपटने के लिए सोमालिया में अमेरिकी सैनिकों को फिर से तैनात करने के लिए पेंटागन के अनुरोध को मंजूरी दे दी. इस फैसले के बाद अमेरिका सेना सोमालिया की राष्ट्रीय सेना की मदद कर रही है.

न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना सोमालिया की राष्ट्रीय सेना की आतंकियों के खिलाफ मदद कर रही है. बता दें, अल शबाब आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा हुआ है. इसके खिलाफ अमेरिकी सेना सोमालिया की राष्ट्रीय सेना को प्रशिक्षित कर रही है. अमेरिकी सेना की ओर से कहा गया है कि अमेरिकी अफ्रीका कमांड की सेनाएं अल-शबाब को हराने के लिए सुमेलिया की राष्ट्रीय सेना को प्रशिक्षण के साथ आवश्यक उपकरण भी दे रही है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >