सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप टैरिफ को ठहराया अवैध, 100 अरब डॉलर लौटाने की तैयारी

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए गए टैरिफ के तहत वसूले गए करीब 100 अरब डॉलर वापस कर दिए हैं. पढ़ें पूरा मामला.

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद करीब 100 अरब डॉलर का टैरिफ वापस कर दिया है. अदालत ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत लगाए गए कई इम्पोर्ट टैक्स को अवैध करार दिया था. इसके बाद अमेरिकी कस्टम अधिकारियों ने अदालत में दायर दस्तावेज में इस रकम की वापसी की जानकारी दी.

अमेरिका की कोर्ट में दायर दस्तावेज के अनुसार, सरकार ने टैरिफ से जुड़े करीब 100 अरब डॉलर की वसूली लोगों और कंपनियों को ब्याज सहित वापस कर दी है. यह रकम सरकारी कस्टम रिफंड सिस्टम के जरिए लौटाई गई और भुगतान के लिए ट्रेजरी विभाग को भेजी गई. यह आंकड़ा जुलाई के अंत तक किए गए सभी रिफंड का है.

यह रकम उन करीब 166 अरब डॉलर के टैरिफ का आधे से भी ज्यादा हिस्सा है, जिन्हें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इस साल की शुरुआत में अवैध ठहराते हुए रद्द कर दिया था.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

20 फरवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अधिकारों से आगे बढ़कर काम किया. अदालत के अनुसार, उन्होंने 1977 के IEEPA कानून का इस्तेमाल राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर कई देशों से आने वाले सामान पर बड़े पैमाने पर टैरिफ लगाने के लिए किया, जबकि यह कानून राष्ट्रपति को अकेले ऐसा टैक्स लगाने का अधिकार नहीं देता. इसलिए कोर्ट ने इन टैरिफ को अवैध ठहराया.

कानूनी चुनौतियों और अर्थशास्त्रियों व बिजनेस एक्सपर्ट की आलोचना के बावजूद, डोनाल्ड ट्रंप अपनी आर्थिक और विदेश नीति में टैरिफ को लगातार एक अहम हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >