US News: बाल्टीमोर में बड़ा हादसा, मालवाहक जहाज की टक्कर से ढहा पुल, नदी में गिरीं गाड़ियां, बड़े नुकसान की आशंका

US News: अमेरिका के बाल्‍टीमोर शहर में बड़ा हादसा हुआ है. मालवाहक जहाज की टक्कर से पटाप्‍सको नदी पर बना ऐतिहासिक पुल ढह गया है. हादसे के बाद कई कारें नदी में गिर गई. वहीं सात लोगों के लापता होने की सूचना है.

US News: अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पटाप्‍सको नदी पर बना एक ऐतिहासिक पुल ढह गया है. दरअसल एक फ्रांसिस स्कॉट कंटेनर जहाज पुल से टकरा गया, जिसके बाद पूरा पुल भरभरा कर गिर गया. वहीं, हादसे के बाद दर्जनों कारें नहीं में गिर गई. हादसे के बाद सात लोग भी नदी में गिर गये. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पोत फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के एक स्तंभ से टकरा गया जिससे पुल ढहकर पानी में गिर गया. पोत में आग लग गई और ऐसा लगता है कि वह डूब गया है.

977 में खोला गया था पुल

बता दें, यह पुल 1977 में खोला गया था और यह पटाप्सको नदी तक फैला है जो एक अहम मार्ग है और बाल्टीमोर बंदरगाह के साथ-साथ पूर्वी तट पर नौ-परिवहन का केंद्र है. बाल्टीमोर अग्निशमन विभाग के संचार निदेशक केविन कार्टराईट ने अमेरिकी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि यह आपात स्थिति है. उन्होंने कहा, “ हमारा ध्यान फिलहाल लोगों को बचाने पर और पानी से बाहर निकालने पर है.

सात लोगों की तलाश जारी

केविन कार्टराईट ने कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ सामान पुल से लटक रहा है. कार्टराईट ने कहा कि आपातकालीन कर्मी कम से कम सात लोगों की तलाश कर रहे हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे नदी में हैं. उनके मुताबिक, कितने लोग प्रभावित हुए हैं, यह बताना अभी जल्दबाजी होगी. उन्होंने कहा कि स्थानीय समयानुसार सोमवार देर रात डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि एक पोत बाल्टीमोर में पुल से टकरा गया और घटना के वक्त पुल पर कई गाड़ियां थीं. मेयर ब्रैंडन एम. स्कॉट और बाल्टीमोर काउंटी के कार्यकारी अधिकारी जॉनी ओल्स्ज़वेस्की जूनियर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि आपातकालीन कर्मी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बचाव प्रयास जारी हैं.

कई लोगों की मौत की आशंका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका है. वहीं, जहाज के पुल से टकराने से पुल पूरी तरह से ढह गया है. हादसे के बाद कई कारें नदी में समा गई. हालांकि लापता लोगों का तलाश जारी है

और खबरें पढ़ें

Delhi Excise Policy Case: कोर्ट से कविता को नहीं मिली राहत, 9 अप्रैल तक बढ़ी कस्टडी

Online Satta: महंगी पड़ी सट्टेबाजी, 1.5 करोड़ रुपये का लगा चूना, पत्नी ने की खुदकुशी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >