Video : U.S. Central Command (CENTCOM) ने हमले की जानकारी एक्स पर दी. एक वीडियो शेयर करते हुए अमेरिकी सेना ने लिखा कि 5 सितंबर को ईरान के तीन कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकरों पर हमला किया गया है. अमेरिकी सेना के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने क्षेत्र में गश्त कर रहे दो अमेरिकी नौसैनिक युद्धपोतों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं. इसके बाद अमेरिका ने यह कार्रवाई की. देखें वीडियो.
सेना ने बताया कि अमेरिका के एक विमानवाहक युद्धपोत और एक मिसाइल से लैस युद्धपोत ने ईरान के कई हमलों से खुद को बचा लिया. इन हमलों में किसी भी अमेरिकी सैनिक को चोट नहीं आई.
ये भी पढ़ें: Video : शादी में मचा मौत का तांडव, अमेरिकी हमले पर भड़का ईरान, कहा- ऐसा जवाब देंगे, अमेरिका याद रखेगा
किन तीन टैंकरों को अमेरिकी सेना ने बनाया निशाना?
ईरान के हमले नाकाम होने के बाद अमेरिका ने ईरान के तीन तेल टैंकरों पर कार्रवाई की. अमेरिकी सेना के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़े दो कच्चे तेल के टैंकरों को पूरी तरह काम करने लायक नहीं छोड़ा गया. इनमें एक टैंकर खार्ग द्वीप के पास और दूसरा जास्क के नजदीक था. इसके अलावा ओमान की खाड़ी में मौजूद एक खाली तेल टैंकर को भी अमेरिकी सेना ने पूरी तरह नष्ट कर दिया. हमला करने से पहले जहाज के चालक दल को उसे छोड़ने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद अमेरिकी सेना ने जहाज के कई अहम हिस्सों को निशाना बनाकर उसे पूरी तरह बेकार कर दिया.
ये भी पढ़ें: अमेरिका के हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-बहरीन में US बेस पर ताबड़तोड़ अटैक
अमेरिका के मुताबिक, ईरान के ये तीनों कच्चे तेल के टैंकर अरबों डॉलर के एक गुप्त नेटवर्क का हिस्सा हैं. इस नेटवर्क के जरिए ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) और उसके दूसरे सहयोगी संगठनों को पैसा पहुंचाया जाता है.
