ईरान से समझौते का ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप बोले- डील होते ही खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होने वाला डील यह सुनिश्चित करेगा कि ईरान किसी भी हाल में परमाणु हथियार हासिल न कर सके. ट्रंप ने ओबामा प्रशासन की ईरान नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका समझौता पुरानी नीति से बिल्कुल अलग है.

डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि रविवार (14 जून) को ईरान के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर होंगे. लेकिन ईरान ने इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया. इस बीच दुनिया की नजरें इस संभावित समझौते पर टिकी हैं, जो होर्मुज स्ट्रेट खोल सकता है और लंबे समय से चले आ रहे तनाव को खत्म कर सकता है. ट्रंप ने कहा कि समझौते के बाद अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए होर्मुज खोल दिया जाएगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले प्रशासन की तुलना में अब ईरान के साथ रिश्ते काफी बेहतर हो गए हैं और दोनों देशों के बीच तनाव में पहले से कमी आई है.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि वे ईरान और पूरे मध्य पूर्व के साथ आगे भी मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि यह प्रक्रिया जल्दी, आसानी से और बिना किसी बड़ी अड़चन के आगे बढ़ेगी, जिससे तनाव वाले इलाके में स्थिरता और सहयोग बढ़ सकता है. ट्रंप ने कहा कि यह समझौता ईरान को किसी भी हालत में परमाणु हथियार हासिल करने से रोकेगा. उन्होंने इसे “नो न्यूक्लियर वेपन वॉल” जैसा बताया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अब ईरान खुद भी परमाणु हथियार नहीं चाहता और न ही वह इसे खरीदने, डेवलप करने या किसी भी तरीके से हासिल करने की कोशिश करेगा. 

यह भी पढ़ें : क्या यूएई ने 3000000000 डॉलर ईरान भेजे? दावा- अमेरिकी जहाज तेहरान में हुए लैंड, दुबई से आया ये जवाब

नए समझौते में किसी तरह का पैसा नहीं दिया जाएगा : ट्रंप

ट्रंप ने होने वाले डील की तुलना ओबामा सरकार की ईरान नीति से करते हुए कहा कि उस समय ईरान को अरबों डॉलर दिए गए थे. इनमें 1.7 अरब डॉलर नकद भी शामिल थे. उन्होंने दावा किया कि इस नए समझौते में किसी तरह का पैसा नहीं दिया जाएगा और दोनों देशों के बीच कोई वित्तीय (फाइनेंशियल) लेन-देन नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >