रूस से तेल खरीदा तो लगेगा 100% जुर्माना! अमेरिकी संसद में नया बिल पास, भारत का रुख साफ

अमेरिकी संसद ने रूस और ईरान पर कड़े प्रतिबंधों वाला एक नया विधेयक पारित किया है, जिसमें रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है.

US Tariff: अमेरिकी संसद के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) में 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' नाम का एक नया विधेयक पारित किया गया है. डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सांसदों के समर्थन से यह प्रस्ताव 214 के मुकाबले 211 वोटों से पास हुआ. इस नए कानून से अमेरिकी राष्ट्रपति को यह अधिकार मिल जाएगा कि वे रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक का शुल्क (टैरिफ) लगा सकें, साथ ही ईरान पर पहले से लगी पाबंदियों को और सख्त कर सकें.

इससे पहले अमेरिकी सीनेट (उच्च सदन) ने 7 अगस्त को इसे भारी बहुमत (86-11) से मंजूरी दी थी. इस कानून का मकसद रूस के तेल-गैस कारोबार, बड़े नेताओं और चोरी-छिपे तेल सप्लाई करने वाले 'शैडो बेड़े' के गुप्त जहाजों पर रोक लगाना है. हालांकि इसमें भारत का नाम सीधे तौर पर नहीं लिखा गया है, लेकिन रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदने वाले मुख्य देशों को इसमें शामिल किया गया है.

भारत किसी भी देश की एकतरफा पाबंदियों को नहीं मानता

  • भारत ने साफ कर दिया है कि वह अपने 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखकर ही फैसले लेता है. रूस से सस्ते दाम पर तेल खरीदना भारत के लिए आर्थिक रूप से जरूरी है.
  • भारत किसी भी देश की एकतरफा पाबंदियों को नहीं मानता. भारत अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम है और उसका कहना है कि दुनिया में तेल के दाम स्थिर रखने के लिए भारत का तेल खरीदना जरूरी है.
  • अमेरिकी पाबंदियों और टैक्स की धमकियों के बीच भारत लगातार अमेरिकी सरकार से बातचीत कर रहा है, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और रक्षा से जुड़े रिश्तों पर कोई बुरा असर न पड़े.


ये भी पढ़ें: H-1B Visa : अमेरिकी नौकरियों से विदेशियों की होगी छुट्टी? जेडी वेंस बोले- लगेगी $1,00,000 की फीस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >