पक्षी से टकरा क्रैश हुआ अमेरिकी फाइटर जेट! पायलट ने ऐसे बचाई जान,पाकिस्तान भी करता है इस्तेमाल

F-16 Crashes : मिशिगन में ट्रेनिंग मिशन के दौरान अमेरिकी F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया. पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर अपनी जान बचा ली. हादसे की वजह की जांच जारी है और रेडियो बातचीत के आधार पर पक्षी से टकराने की आशंका जताई जा रही है.

अमेरिका के मिशिगन में गुरुवार को ट्रेनिंग मिशन के दौरान अमेरिकी वायुसेना का F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में सवार पायलट ने क्रैश से पहले इजेक्शन कर लिया और पैराशूट की मदद से सुरक्षित बाहर निकल आया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक वह होश में था और पुलिस से बातचीत कर रहा था. हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन रेडियो बातचीत से विमान के पक्षी से टकराने की आशंका सामने आई है. अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है.

ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी में हुआ हादसा

  • यह दुर्घटना मिशिगन के ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी के ग्रामीण इलाके में हुई. अधिकारियों के मुताबिक F-16 टेक्सास एयर नेशनल गार्ड की 149वीं फाइटर विंग से जुड़ा था और मिशिगन में चल रहे नियमित ट्रेनिंग मिशन का हिस्सा था.
  • यह ट्रेनिंग अल्पेना स्थित नेशनल गार्ड के कॉम्बैट रेडीनेस ट्रेनिंग सेंटर से जुड़ी थी. यह इलाका डेट्रॉयट से करीब 305 किलोमीटर उत्तर में है.
  • हादसा ब्लेयर टाउनशिप के आसपास हुआ, जहां विमान गिरने के बाद बड़े पैमाने पर धुआं दिखाई दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने तेज आवाज और आग की लपटें देखने की बात कही.

रेडियो बातचीत में आया पक्षी से टकराने की आशंका

  • हादसे की वजह को लेकर फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा संभावित बर्ड स्ट्राइक की है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हुई रेडियो बातचीत में साथ उड़ रहे दूसरे पायलट ने बताया कि उसके विंगमैन के विमान से शायद कोई पक्षी टकराया था.
  • रेडियो संदेश में पायलट ने आपात स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि उसके साथी विमान ने संभवतः पक्षी को टक्कर मारी है.
  • इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने नजदीकी एयरपोर्ट की ओर जाने में मदद की पेशकश की. हालांकि, तब तक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका था।
  • लेकिन इसे अभी हादसे की पक्की वजह नहीं माना जा सकता. 149वीं फाइटर विंग के प्रवक्ता सार्जेंट डेरेक गुटिरेज ने कहा कि उन्हें पक्षी से टकराने की जानकारी नहीं मिली है और दुर्घटना की जांच जारी है.

जहरीले केमिकल के कारण इलाके में लगाया गया प्रतिबंध

  • विमान गिरने के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. शुरुआत में आसपास के लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई थी. बाद में क्रैश साइट के आसपास करीब एक मील के दायरे में लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया गया.
  • अधिकारियों ने विमान से जुड़े संभावित खतरनाक केमिकल को देखते हुए यह कदम उठाया. F-16 के आपातकालीन पावर सिस्टम में हाइड्राजीन का इस्तेमाल होता है, जो जहरीला पदार्थ है.
  • इसी वजह से हादसे के बाद विशेषज्ञों और आपातकालीन टीमों ने इलाके को सुरक्षित करने पर ध्यान दिया.

जमीन पर किसी के घायल होने की खबर नहीं

हादसे के वक्त आसपास रहने वाले लोगों ने तेज धमाके और आसमान में काले धुएं का गुबार देखा. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अब तक जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है.घटनास्थल के आसपास सड़कों को बंद कर राहत और जांच टीमों को काम करने दिया गया.

ये भी पढ़ें: Video : अचानक हवा में गिरने लगा विमान..तीन बार पायलट ने की बचाने की कोशिश, फिर ऐसे हुई 60 मील दूर लैंडिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार और लेखक हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. इसके साथ-साथ  ट्रेंडिंग, यूटिलिटी और वायरल हो रहे जरूरी विषयों पर भी लेखन करते हैं. रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ मिलाकर 2 साल से अधिक समय तक काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम मानते हैं कि किसी विषय पर लोगों की राय और उनका विचार अलग हो सकता है, संभव है नजरिया भी अलग हो, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठक अपनी राय, सुझाव और विचार रखने के लिए उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ सकते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >