फिर भिड़े अमेरिका-कनाडा: ट्रंप ने लगाया 50% टैरिफ, PM कार्नी बोले- 'डॉलर के बदले डॉलर' वाला जवाब देंगे

अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर फिर शुरू हो गया है. व्यापार समझौते पर सहमति नहीं बनने के बाद अमेरिका कनाडाई उत्पादों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की तैयारी में है. वहीं कनाडा के पीएम ने इसका जवाब डॉलर फॉर डॉलर के रूप में देने की बात कही है.

US-Canada Trade War: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. शुक्रवार रात तय समय तक दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका, जिसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका के साथ चल रही व्यापार वार्ता रोकने का ऐलान कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि कनाडा नए अमेरिकी टैरिफ का जवाब 'डॉलर के बदले डॉलर' के हिसाब से देगा.

क्या-क्या बोले कार्नी?

मार्क कार्नी ने बताया कि अमेरिका आधी रात से करीब 28 अरब डॉलर मूल्य के कनाडाई सामान पर 50% टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है. कनाडाई प्रधानमंत्री के मुताबिक, उनकी सरकार अमेरिकी सामान पर भी जवाबी शुल्क लगाएगी. इसका मकसद कनाडा के कामगारों और कारोबारियों को नए अमेरिकी शुल्क के असर से बचाना है.

कार्नी ने कहा कि दोनों देशों के बीच वॉशिंगटन में लगातार तीन दिनों तक बातचीत चली थी. इन वार्ताओं में कुछ महत्वपूर्ण प्रगति भी हुई, लेकिन अंततः ऐसा समझौता नहीं बन सका जो कनाडा के हितों और लक्ष्यों को पूरा करता. उन्होंने कहा, 'इसके परिणामस्वरूप, मैंने आज शाम अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता को निलंबित करने और कनाडा के वार्ताकारों को ओटावा लौटने का निर्देश देने का फैसला किया है.'

कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी प्रस्ताव में आखिरी समय पर किए गए बदलावों को 'अनुचित और आर्थिक रूप से नुकसानदेह' बताया. उन्होंने कहा कि इन बदलावों से किसी भी भविष्य के समझौते की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है. कार्नी ने यह भी कहा कि कनाडा जल्द ही अपने कर्मचारियों और कारोबारियों के लिए अतिरिक्त सहायता की घोषणा करेगा. उन्होंने साफ किया कि कनाडा नए अमेरिकी टैरिफ का डॉलर-दर-डॉलर जवाब देगा.

कार्नी के अनुसार, कनाडा पिछले 18 महीनों में करीब 25 अरब कनाडाई डॉलर की आर्थिक मदद पहले ही दे चुका है. कार्नी ने यह भी बताय कि अब कनाडा की रणनीति अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करने की रहेगी. इसके लिए घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और साथ ही दूसरे देशों के साथ बिजनेस बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:- जल उठा जेलेंस्की का शहर: यूक्रेन के शॉपिंग सेंटर पर रूस का ड्रोन हमला, 16 की मौत, 130 से ज्यादा घायल

880 अरब डॉलर के व्यापार पर असर

टैरिफ की समयसीमा पहले बुधवार रात 12:01 बजे रखी गई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया, लेकिन नई समयसीमा खत्म होने तक समझौता नहीं हो सका. अमेरिका और कनाडा के बीच पिछले साल करीब 880 अरब डॉलर का गुड्स एंड सर्विसेज का ट्रेड हुआ था. उसने लगभग 72 प्रतिशत गुड्स एक्सपोर्ट अमेरिका को किया था.

दोनों देशों के बीच पुराने विवादों में कनाडाई सॉफ्टवुड लंबर का एक्सपोर्ट और कनाडा के डेयरी बाजार में अमेरिकी पहुंच जैसे मुद्दे भी शामिल हैं. करीब 5,525 मील लंबी सीमा दोनों देशों के बीच बिना सैन्य सुरक्षा के है. हर दिन लगभग 3.30 लाख लोग और 2 अरब डॉलर का सामान सीमा पार करते हैं. 

अमेरिका ने लगाया कनाडा पर बातचीत से पीछे हटने का आरोप

हालांकि, बातचीत टूटने की अमेरिकी तस्वीर कुछ अलग है. अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीयर ने कहा कि समझौते की दिशा में प्रगति के बावजूद कनाडा खुद बातचीत की मेज से हट गया. ग्रीयर के अनुसार, वॉशिंगटन ने कनाडा को अमेरिका के बड़े निर्यातक देशों में सबसे बेहतर व्यापारिक व्यवहार देने की पेशकश की थी. उनका आरोप है कि कनाडा की नई मांगों और पहले किए गए कुछ वादों से पीछे हटने के कारण वार्ता में बना संतुलन बिगड़ गया. 

जवाबी टैरिफ लगाया तो ट्रंप के पास होंगे नए विकल्प

अमेरिकी अधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर कनाडा ने नए अमेरिकी टैरिफ के जवाब में अपने शुल्क बढ़ाए, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आगे की कार्रवाई के विकल्प दिए जाएंगे. अधिकारी के मुताबिक, ट्रंप को एक बार फिर 'बराबरी का मैदान तैयार करने' के लिए कदम उठाने के विकल्प दिए जा सकते हैं.

आधी रात से लागू होंगे नए अमेरिकी शुल्क

ग्रीयर की प्रेस ब्रीफिंग से कुछ समय पहले ही अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने आयातकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की. इसके अनुसार, कनाडा के तय उत्पादों पर नए टैरिफ रात 12:01 बजे के बाद लागू हो जाएंगे. ये शुल्क पहले से लागू अमेरिकी टैरिफ के ऊपर होंगे. नए अमेरिकी टैरिफ उन कनाडाई उत्पादों पर भी लागू होंगे, जिन्हें अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (यूएसएमसीए) के तहत विशेष व्यापारिक लाभ हासिल है. अब तक इस समझौते ने कनाडा के उद्योगों के एक बड़े हिस्से को अमेरिका के पुराने टैरिफ से बचाने में मदद की थी.

कनाडा के साथ अमेरिका का भी होगा नुकसान

नए टैरिफ ऐसे समय में आ रहे हैं जब कनाडा अपनी आर्थिक रिकवरी को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. अतिरिक्त शुल्क से वहां की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है और दोनों देशों के बीच व्यापक मुक्त व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत भी मुश्किल हो सकती है.

वहीं, अमेरिकी सरकार को भी ऊंचे टैरिफ की राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. अमेरिकी आयातकों को शुल्क देना होगा और वे इसका बोझ ग्राहकों पर डाल सकते हैं. इससे सामान महंगा हो सकता है और नवंबर के मिडटर्म इलेक्शन से पहले जीवन-यापन की लागत को लेकर चिंता बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें:- अमेरिका में दीपावली की धूम: कैलिफोर्निया असेंबली ने पास किया प्रस्ताव; 8 नवंबर को होगा दिवाली डे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >