यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को मिला ऑस्कर! हॉलीवुड एक्टर सीन पेन ने कही ये बात

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद सीन पेन ने तीन बार यूक्रेन की यात्रा की है. अपनी यात्रा में सीन पेन ने जेलेंस्की को मजबूती और हिम्मत के साथ रूस के खिलाफ खड़े रहने का हौसला दिया है. इस बार भी सीन पेन जेलेंस्की का हौसला अफजाई के लिए यूक्रेन गये थे. उन्होंने अपना ऑस्कर अवार्ड उन्हें भेंट किया.

बीते 9 महीने से रूस जैसे शक्तिशाली देश से लोहा ले रहे युक्रेन की मदद दुनिया के कई देश कर रहे हैं. कई देश और हस्तियां यूक्रेन और उसके राष्ट्रपति जेलेंस्की के समर्थन में खुलकर खड़े हैं. इसी कड़ी में हॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सीन पेन ने अपने दो ऑस्कर अवॉर्ड यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को भेंट में दे दी है.

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था. 9 महीने से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है. रूस के हमले के बाद से ही एक्टर सीन पेन यूक्रेन के समर्थन में खुलकर खड़े हैं. उन्होंने अपना ऑस्कर जेलेंस्की को भेंट करते हुए कहा कि यह अवार्ड यूक्रेन को और मजबूती से रूस के खिलाफ लड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

तीन बार यूक्रेन की यात्रा कर चुके हैं सीन पेन: बता दें, यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद सीन पेन ने तीन बार यूक्रेन की यात्रा की है. अपनी यात्रा में सीन पेन ने जेलेंस्की को मजबूती और हिम्मत के साथ रूस के खिलाफ खड़े रहने का हौसला दिया है. इस बार भी सीन पेन जेलेंस्की का हौसला अफजाई के लिए यूक्रेन गये थे. उन्होंने अपना ऑस्कर अवार्ड उन्हें भेंट किया.

पुतिन नहीं लेंगे जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा: रूस यूक्रेन युद्ध के बीच इंडोनेशिया में अगले सप्ताह होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हिस्सा नहीं लेंगे. बताया जा रहा है कि यूक्रेन में युद्ध पर अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ संभावित टकराव से बचने के लिए पुतिन जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे. जी-20 सम्मेलनों के चीफ ऑफ सपोर्ट प्रमुख लुहुत बिनसर पंडजैतन ने कहा कि पुतिन का सम्मेलन में शामिल नहीं होने का निर्णय हम सभी के लिए सबसे अच्छा है.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >