'यूक्रेन जिंदा है और पलटवार कर रहा' अमेरिकी कांग्रेस में बोले जेलेंस्की, कहा- नहीं करेंगे समझौता

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका के दौरे पर हैं. अपने दौरे पर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की, साथ ही अमेरिकी संसद कांग्रेस को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि अब यूक्रेन पीछे हटने वाला नहीं है.

रुस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका दौरे पर हैं. अपने दौरे में उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की. राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी की प्रथम महिला जिल बाइडन ने व्हाइट हाउस में उनका स्वागत किया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात के दौरान जेलेंस्की ने साफ कर दिया कि यूक्रेन पीछे हटने वाला नहीं है.

अमेरिकी कांग्रेस में जोरदार स्वागत: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी कांग्रेस को भी संबोधित किया. अमेरिकी कांग्रेस में जेलेंस्की ने कहा कि सभी बाधाओं और बुरे दिन और निराशा के खिलाफ यूक्रेन डटा रहा, वो गिरा नहीं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन जिंदा है और पलटवार कर रहा है. यूक्रेन, अमेरिका और यूरोप ने दुनिया भर के दिमागों को मजबूर कर रूस को मात दी है. जेलेंस्की ने कहा कि रूसी अत्याचार ने हम पर नियंत्रण खो दिया है.

अमेरिकी मदद को बताया वैश्विक सुरक्षा में निवेश: कांग्रेस में बोलते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मदद के लिए अमेरिका समेत सभी देशों को धन्यवाद कहा है. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका जो सुरक्षा सहायता मिल रही है उसपर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि आपका पैसा दान नहीं है, यह वैश्विक सुरक्षा और लोकतंत्र में एक निवेश है जिसे हम सबसे जिम्मेदार तरीके से संभालते हैं.

अमेरिका ने की 1.85 अरब डॉलर के सैन्य सहायता की घोषणा: गौरतलब है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के अमेरिका दौरे से पहले ही अमेरिकी की ओर से यूक्रेन को 1.85 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा कर दी गई थी. अमेरिका के इस सहायता पैकेज के तहत पेंटागन के भंडार से एक अरब डॉलर कीमत के हथियार और उपकरण शामिल हैं. जिसमें पहली बार अमेरिकी पैट्रियॉट मिसाइल की बैटरी भेजना भी शामिल है.

रूस ने दी चेतावनी: यूक्रेन को ताजा अमेरिकी मदद के खिलाफ रूस ने अपना रुख कड़ा कर लिया है. रूस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यूक्रेन को और अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति 10 महीने से चल रहे युद्ध की विभीषिका को और बढ़ा देगी. रूस की ओर से कहा गया है कि युद्ध में अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति से दोनों देशों का संघर्ष और बढ़ेगा, साथ ही यह यूक्रेन के लिए अच्छा साबित नहीं होगा.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >