Ukraine Attack on Russia : 1 साल 6 महीने 11 दिन, ऐसे यूक्रेन ने रूस में मचाई तबाही

Ukraine Attack on Russia : रूसी एयरबेस पर यूक्रेनी हमले को राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शानदार बताया. उन्होंने कहा कि डेढ़ साल की तैयारी के बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. हमने रूस के अंदर घुसकर मारा. ऑपरेशन की तैयारी में शामिल हमारे लोग वापस आ चुके हैं.

Ukraine Attack on Russia : रूस को बड़ा झटका देते हुए यूक्रेन ने रूस की सीमा के भीतर स्थित रूसी सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाया. बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया, जिसका कोड नाम “स्पाइडर वेब” था. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के अनुसार, यह ऑपरेशन यूक्रेन का अब तक का सबसे लंबी दूरी का हमला है. जेलेंस्की ने कहा कि इसकी योजना बनाने में डेढ़ साल का समय लगा. योजना बनाने से लेकर इसे अंजाम तक पहुंचाने में एक साल, छह महीने और नौ दिन लगे. यह  हमारा सबसे लंबी दूरी का ऑपरेशन साबित हुआ है. ऑपरेशन की तैयारी में शामिल हमारे लोगों को समय रहते रूसी क्षेत्र से वापस बुला लिया गया.

जेलेंस्की ने कहा कि यह हमला आत्मरक्षा के मद्देनजर किया गया. इसका उद्देश्य रूस को युद्ध समाप्त करने के लिए मजबूर करना था. उन्होंने कहा, “यूक्रेन अपनी रक्षा कर रहा है, और यह सही भी है. हम रूस को यह महसूस कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि उसे यह युद्ध समाप्त करने की आवश्यकता है. रूस ने यह युद्ध शुरू किया है, रूस को इसे समाप्त करना चाहिए. यूक्रेन की जय हो!”

हमला कर 41 भारी बॉम्बर्स को टारगेट किया गया

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने रूस के चार एयरबेस पर हमला कर 41 भारी बॉम्बर्स को टारगेट किया. यह जानकारी यूक्रेनी मीडिया संस्था The Kyiv Independent ने सुरक्षा सेवा के सूत्रों के हवाले से दी है. यह हमला रूस की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने की कोशिश माना जा रहा है.

ड्रोन ट्रकों में भेजे गए रूस

रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑपरेशन का नाम “स्पाइडर वेब” था, जिसे तैयार करने में करीब डेढ़ साल लगे. यूक्रेन ने इस मिशन में फर्स्ट-पर्सन-व्यू (FPV) ड्रोन का यूज किया. ये ड्रोन ट्रकों में बनाए गए लकड़ी के मोबाइल केबिन्स में छिपा कर रूस के अंदर भेजे गए थे. रिपोर्ट में बताया गया कि जैसे ही सही समय आया, उन केबिन्स की छतें रिमोट से खोली गईं और ड्रोन उड़कर सीधे रूसी बॉम्बर्स विमानों को निशाना बनाने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >