ब्रिटेन पीएम की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे बोरिस जॉनसन

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (British Prime Minister Boris Johnson) की कार आज दोपहर दुघर्टनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में जॉनसन को मामूली चोटें आई हैं. यह घटना तब घटी जब उनकी गाड़ियों के काफिला के सामने से प्रदर्शनकारी (Protestor) दौड़कर निकल भागने लगा.

लंदन : ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (British Prime Minister Boris Johnson) की कार आज दोपहर दुघर्टनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में जॉनसन को मामूली चोटें आई हैं. यह घटना तब घटी जब उनकी गाड़ियों के काफिला के सामने से प्रदर्शनकारी (Protestor) दौड़कर निकल भागने लगा.

डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. यह घटना 55 वर्षीय जॉनसन के साप्ताहिक ‘प्रधानमंत्री के सवाल (पीएमक्यू) सत्र’ कार्यक्रम के पश्चात हाउस ऑफ कॉमन्स से निकलने के तुरंत बाद हुई.

घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया(Social Media) पर भी प्रसारित हुई हैं. प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल सुरक्षा वाहनों में से एक ने उनकी सिल्वर जगुआर कार को पीछे से टक्कर मार दी, जब उनके चालक ने काफिले की ओर आ रहे प्रदर्शनकारी को देख कर ब्रेक लगाया.

टक्कर के कारण गाड़ी पर खरोंच आ गई। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वीडियो में खुद ही सब पता चल रहा है कि क्या हुआ. किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.” कुर्द कार्यकर्ता माने वाले उस प्रदर्शनकारी को स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर के पास पकड़ लिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन में नस्ली भेदभाव से बेहतर तरीके से निपटने के लिए कुछ और भी काम किया जाना चाहिए था लेकिन अब उनकी सरकार युद्ध स्मारक की तोड़फोड़ के खिलाफ नए कानून बना कर इस तरह की घटनाओं से निपटेगी.

बोरिस जॉनसन से जब यह पूछा गया कि वे नस्लीय असमानता और भेदभाव पर एक और समीक्षा क्यों करवाने जा रहे हैं तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि यह ‘अश्वेत ​लोगों की जिंदगी मायने रखती है ‘ और इस विषय से संबंधित सूचनाओं व अन्य प्रतिनिधिमंडलों से यह स्पष्ट है कि इस दिशा में ‘अधिक काम करने की जरूरत है’.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >