Rishi Sunak: ऋषि सुनक राजनीति में आने से पहले करते थे ये काम, संपत्ति इतनी की जानकर रह जायेंगे हैरान

ऋषि सुनक का भारत के साथ रिश्ते की बात करें, तो सुनक के दादा और दादी का जन्म पंजाब प्रांत में हुआ था. हालांकि सुनक का जन्म साउथम्पटन में हुआ था. जबकि उनके पिता केन्या और उनकी मां तंजानिया की हैं.

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बन गये हैं. उन्हें किंग चार्ल्स III ने ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त कर लिया है. इसके साथ ही सुनक ने इतिहास रच दिया है. वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले भारतवंशी बन गये हैं. बोरिस जॉनसन के पीएम पद के रेस से हटने के साथ ही सुनक की जीत तय हो गयी थी.

राजनीति में आने से पहले क्या करते थे ऋषि सुनक

ऋषि सुनक राजनीति में आने से पहले 2001 से 2004 के बीच निवेश बैंक, गोल्डमैन सैक्स के विश्लेषक थे. उसके बाद सुनक दो होम फंडों में हिस्सेदार भी रहे.

Also Read: ऋषि सुनक की अक्षता मूर्ति से पहली मुलाकात यहां हुई, 2009 में शादी, ससुर ने कहा- हमें उन पर गर्व

इतनी संपत्ति के मालिक हैं ऋषि सुनक

ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति के पास 15 मिलियन पाउंड की अचल संपत्ति है. सुनक यूके के सबसे धनी लोगों की सूची में 222वें स्थान पर हैं. सुनक के पास चार घर हैं. जिसमें दो लंदन में, एक यॉर्कशायर और एक लॉस एंजिल्स में हैं. सुनक के पास जितनी संपत्ति है, उसका आधा हिस्सा अक्षता मूर्ति के साथ शादी के बाद की है. अक्षता के पास इंफोसिस की हिस्सेदारी भी है. मालूम हो सुनक की पत्नी अक्षता इंफोसिस के सह संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की बेटी हैं.

ऋषि सुनक को मिलेगी इतनी सैलरी

ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बनने पर कुल 161401 पाउंड की सैलरी मिलेगी. यह प्रधानमंत्री और सांसद को मिलाकर मिलने वाली सैलरी होगी. इससे पहले चांसलर के रूप में उन्हें 151649 पाउंड की सैलरी मिलती थी.

भारत से सुनक के रिश्ते

ऋषि सुनक का भारत के साथ रिश्ते की बात करें, तो सुनक के दादा और दादी का जन्म पंजाब प्रांत में हुआ था. हालांकि सुनक का जन्म साउथम्पटन में हुआ था. जबकि उनके पिता केन्या और उनकी मां तंजानिया की हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >