Coronavirus : भारत में रुके अपने नागरिकों की वापसी के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाएगा यूएई

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भारत में रुके अपने नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए विशेष उड़ानें परिचालित करेगा. भारत में कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन (बंद) लागू किया गया है.

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भारत में रुके अपने नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए विशेष उड़ानें परिचालित करेगा. भारत में कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन (बंद) लागू किया गया है. इसके चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाओं पर तीन मई तक रोक है.

Also Read: वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले थाई नागरिक गिरफ्तार

समाचार एजेंसी भाषा ने खलीज टाइम्स के हवाले खबर दी है कि शारजाह की एयर अरबिया मुंबई, दिल्ली, कोच्चि और हैदराबाद से इन उड़ानों का परिचालन करेगी. एजेंसी की खबर के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई से यह विशेष उड़ानें सोमवार को जबकि कोच्चि और हैदराबाद से मंगलवार को चलेंगी.

एयर अरबिया ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि एयर अरबिया देश के नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध है. इस मामले में वह यूएई के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है. कंपनी ने इससे पहले अप्रैल में विभिन्न स्थानों से स्वदेश वापसी और मालवाहक उड़ाने चलाने की घोषणा की थी.

कंपनी ने इन विशेष उड़ानों की विस्तृत जानकारी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करायी है. इसके अलावा, कंपनी के कॉल सेंटर नंबर 065580000 पर कॉल करके भी जानकारी ली जा सकती है. पिछले हफ्ते कंपनी ने नौ देशों से ऐसी विशेष यात्री और मालवहन उड़ानें संचालित करने की घोषणा की थी. कंपनी के विमान शारजाह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से अफगानिस्तान, ईरान, ओमान, कुवैत, बहरीन, सूडान, मिस्र, भारत और नेपाल के लिए उड़ान भरेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KumarVishwat Sen

Published by: Prabhat Khabar

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >