Passport में ऐसे नाम वाले नहीं कर पायेंगे यूएई की यात्रा, देख लें नयी गाइडलाइन

यूएई के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार अगर किसी शख्स के पासपोर्ट में सिंगल नाम है यानी सरनेम का कॉलम खाली है, तो वैसे लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. नयी गाइडलाइन के अनुसार सभी यात्रियों के पासपोर्ट पर पहला और दूसरा नाम स्पष्ट होना चाहिए.

अगर आप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो पहले नयी गाइडलान जान लें, नहीं तो भारी परेशानी में फंस सकते हैं. गाइडलाइन के अनुसार अब एक नाम वाले यूएई की यात्रा नहीं कर पायेंगे.

क्या है यूएई यात्रा के लिए नयी गाइडलाइन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नये दिशा-निर्देशों के तहत अब पासपोर्ट में सिर्फ एक नाम वाले लोगों को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

Also Read: फर्जी भारतीय पासपोर्ट मुहैया कराने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी

पासपोर्ट में पूरा नाम होने पर ही कर पायेंगे यूएई की यात्रा

यूएई के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार अगर किसी शख्स के पासपोर्ट में सिंगल नाम है यानी सरनेम का कॉलम खाली है, तो वैसे लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. नयी गाइडलाइन के अनुसार सभी यात्रियों के पासपोर्ट पर पहला और दूसरा नाम स्पष्ट होना चाहिए.

एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया ने गाइडलाइन के बारे में बताया

एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया ने यूएई की नयी गाइडलाइन के बारे में बताया, कोई पासपोर्ट धारक जिसका केवल एक शब्द का नाम है या उपनाम है उसे यूएई प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और यात्री को आईएनएडी (अस्वीकार्य यात्री) माना जाएगा. 21 नवंबर के परिपत्र के अनुसार, ऐसे यात्रियों (एक शब्द के नाम वाले) को वीजा जारी नहीं किया जाएगा और अगर पहले वीजा जारी किया जा चुका है, तो आव्रजन अधिकारियों द्वारा उन्हें आईएनएडी माना जाएगा. दिशा-निर्देश लागू हो चुके हैं.

स्थायी वीजा वालों को मिलेगी छूट

नयी गाइडलाइन के अनुसार अगर किसी के पास स्थायी वीजा है, तो उसे यूएई की यात्रा की अनुमति होगी. हालांकि ऐसे लोगों के लिए एक गाइडलाइन है कि उनके पासपोर्ट में भी एक ही नाम पहले और दूसरे में होना चाहिए.

नयी गाइडलाइन के बाद यूएई में भारतीयों को हो रही परेशानी

नयी गाइडलाइन जारी होने के बाद कई भारतीय यूएई में फंस गये हैं. यूएई प्रशासन से निर्देश मिलते ही एयरलाइन कंपनियां पासपोर्ट में सिंगल नाम वालों को देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं दे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >