Cyclone Tracker: 75 साल बाद कहर बरपाने आया खतरनाक तूफान बेबिंका, सैकड़ों उड़ानें रद्द

Typhoon Bebinca: चीन में 75 साल बाद सबसे खतरनाक च्रकवाती तूफान बेबिन्का दस्तक देने वाला है. 1949 के बाद इस तूफान को सबसे शक्तिशाली बताया जा रहा है.

Typhoon Bebinca: चक्रवाती तूफान ‘बेबिंका’ के प्रभाव से निपटने की तैयारियों में जुटे शंघाई प्रशासन ने रविवार को विभिन्न हवाई अड्डों से प्रस्तावित सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं. ‘बेबिंका’ सोमवार को शंघाई तट से टकरा चुका है. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे के बाद शंघाई के होंगकिआओ और पुडोंग हवाई अड्डों से प्रस्तावित सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इस फैसले से 600 से अधिक उड़ानें प्रभावित होंगी.

कुल पुलों और राजमार्गों पर यातायात बैन

शंघाई प्रशासन ने कुछ पुलों और राजमार्गों पर यातायात आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. चक्रवात ‘बेबिन्का’ शंघाई तट से कुछ सौ किलोमीटर दूर है. चीन मौसम विज्ञान प्रशासन के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से क्षेत्र में चलने वाली हवाओं के रविवार रात तक 151 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की संभावना है. इसके चलते ‘बेबिन्का’ को एक तीव्र चक्रवात के रूप में वर्गीकृत किया गया है.

9318 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

सरकारी मीडिया की खबर के अनुसार, चक्रवात के मद्देनजर शंघाई के एक जिले से 9,318 लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. वहीं, पास के झाउशान शहर में होटल, रेस्तरां, सुपरमार्केट और दुकानें दिन में जल्दी बंद कर दी गईं और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी रोक दी गईं. सरकारी मीडिया की खबर के मुताबिक, चक्रवात से पूर्वी तट के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है और वहां कुछ हिस्सों में 10 इंच (254 मिलीमीटर) तक बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >