Turkey Hotel Fire: आग से मच गई तबाही, 66 लोगों की हुई मौत, कई झुलसे, तुर्किये के होटल में हाहाकार

Turkey Hotel Fire: तुर्किये के एक होटल में भीषण आग लगने से 66 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 50 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने भीषण आग पर काबू पाया. घायलों में कई की हालत गंभीर है.

Turkey Hotel Fire: उत्तर पश्चिमी तुर्किये स्थित एक स्की रिजॉर्ट के होटल में मंगलवार को भीषण आग लग गई. आग से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं हादसे में 51 से ज्यादा लोग झुलस गये हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोलू प्रांत के कार्तलकाया रिजॉर्ट में 12 मंजिला ग्रैंड कार्तल होटल के रेस्तरां में मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. वहीं घटना के बाद पूरे होटल में अफरा-तफरी मच गई. घबराहट में लोग इधर-उधर भागने लगे.

दम घुटने के कारण कई लोगों की मौत

आग लगने के बाद पूरे होटल में धुआं फैल गया. कई लोगों की मौत दम घुटने के कारण हो गई. सरकारी अनादोलु समाचार एजेंसी ने गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन के हवाले से बताया कि घबराहट में इमारत से कूदने के कारण दो पीड़ितों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई लोग चादरों और कंबलों के सहारे अपने कमरों से नीचे उतरने की कोशिश करते नजर आए. गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन ने बताया कि होटल में 234 मेहमान ठहरे हुए थे.

ऊंची चट्टान के पास स्थित है होटल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्रैंड कार्तल होटल में 161 कमरे हैं. यह होटल एक ऊंची चट्टान के पास स्थित है, जिससे आग पर काबू पाना काफी कठिन हो गया था. कार्तलकाया, इस्तांबुल से लगभग 300 किलोमीटर पूर्व में कोरोग्लू पर्वतीय क्षेत्र में स्थित एक लोकप्रिय स्की रिजॉर्ट है. तुर्किये में स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं और इस दौरान क्षेत्र के होटल आम तौर पर भरे हुए रहते हैं. आयदीन के कार्यालय ने बताया कि दमकल के 30 ट्रक और 28 एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया.

घटना की हो रही है जांच

होटल में आग लगने की घटना की जांच की जा रही है. फिलहाल एहतियात के तौर पर रिजॉर्ट के अन्य होटलों को खाली करा लिया गया और मेहमानों को बोलू के आसपास के होटलों में ठहराया गया है. वहीं घायलों में कुछ की हालत काफी गंभीर है ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. वहीं आग के घटना की जांच की जा रही है. 

Also Read: Donald Trump: दूसरे कार्यकाल में भारत को कितना तवज्जो दे रहे हैं ट्रंप, इस फोटो ने साफ कर दी तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >