Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने चीन और पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान के एटम बम अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार (18 मार्च 2026) को गबार्ड कहा कि रूस, चीन, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा हैं. उन्होंने चीन, ईरान, रूस और उत्तर कोरिया को उन देशों में शामिल किया है, जो ऐसी क्षमताएं विकसित कर रहे हैं जो अमेरिका को खतरे में डाल सकती हैं.
नये मिसाइल बनाने में जुटे हैं ये देश- तुलसी गबार्ड
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तुलसी गबार्ड ने कहा कि खुफिया जानकारी के मुताबिक रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान परमाणु और पारंपरिक पेलोड ले जाने में सक्षम नई और उन्नत मिसाइल के निर्माण में लगे हैं.
गबार्ड ने कहा- चीन और रूस के साथ अपनी सांठ-गांठ बढ़ा रहा है उत्तर कोरिया
अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने यह भी कहा है कि उत्तर कोरिया रूस और चीन के साथ अपनी सांठ-गांठ बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा कि इनकी तिकड़ी अमेरिका के लिए रणनीतिक खतरा पैदा कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि खुफिया विभाग लगातार इन देशों के बीच बढ़ते सैन्य और तकनीकी सहयोग पर नजर बनाए हुए है.
Also Read: खाड़ी में महायुद्ध की आहट! ईरान ने दी सऊदी, कतर और UAE के गैस फील्ड पर हमले की धमकी
