इराक पर ट्रंप का दांव: सेना घटाने के संकेत, तेल साझेदारी और अरब देशों के अरबों डॉलर निवेश का दावा

Washington DC : वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इराक के प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय बैठक की. ट्रंप ने इराक की सराहना करते हुए तेल क्षेत्र में बड़े समझौतों और अमेरिकी कंपनियों के निवेश का दावा किया. उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिकी रणनीति में बदलाव और इराक से सेना घटाने के संकेत भी दिए.

Washington DC : वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जायदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की. पीटीआई के मुताबिक, बैठक की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप ने इराकी प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अली अल-जायदी कम समय में इराक की तस्वीर और अमेरिका के प्रति उसकी सोच बदल दी है. ट्रंप ने कहा कि इराक के पास अपार तेल भंडार और आर्थिक क्षमता है, जिसे दोनों देश मिलकर नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं.

अमेरिकी तेल कंपनियों की इराक में बड़ी एंट्री

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इराक के बीच तेल क्षेत्र में कई बड़े समझौते हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी तेल कंपनियां रिकॉर्ड स्तर पर इराक में निवेश कर रही हैं और जल्द ही कई बड़े ऊर्जा समझौतों की घोषणा हो सकती है. उनके मुताबिक, यह साझेदारी दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देगी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बदली अमेरिकी रणनीति

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वर्षों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाता रहा, जबकि उसे वहां से तेल की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि उनके बयान के बाद कई देशों ने संपर्क किया और सुरक्षा शुल्क देने के बजाय अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश करने की इच्छा जताई. ट्रंप ने इसे अमेरिका के लिए ऐतिहासिक आर्थिक अवसर बताया.

इराक से सेना घटाने और ईरान पर बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि अब अमेरिका को इराक में पहले जैसी सैन्य मौजूदगी की आवश्यकता नहीं दिखती. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका इराक की सुरक्षा के लिए तैयार रहेगा, लेकिन मौजूदा हालात में इसकी संभावना कम है. ट्रंप ने ईरान पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि पिछले चार महीनों में उसकी सैन्य ताकत काफी कमजोर हुई है. उन्होंने कहा कि इससे इराक को अधिक स्वतंत्रता मिली है. ट्रंप ने कहा कि इसी वजह से अमेरिकी कंपनियां पहले से कहीं अधिक संख्या में वहां निवेश कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने होर्मुज पर टोल की जगह निवेश समझौते का किया ऐलान, कहा- ईरान पर नाकेबंदी बरकरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >